बिहार: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर अब बवाल का रूप लेने लगी है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर ही कुछ नेता बगावती सुर में नजर आने लगे हैं। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता नीतीश कुमार के सीएम आवास के बाहर जुट गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के आला अधिकारी भी सीएम आवास पर पहुंच गए हैं।
नीतीश कुमार ने लिखा
पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से आप सभी ने मुझ पर अपना विश्वास और समर्थन बनाए रखा है। उसी भरोसे के बल पर हमने बिहार और यहां के लोगों की पूरी निष्ठा के साथ सेवा करने का प्रयास किया है। आपके विश्वास और सहयोग की बदौलत ही आज बिहार विकास और सम्मान की दिशा में एक नया मुकाम हासिल कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ केंद्र के दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं।
मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा और आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी, उसे मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।”
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कही ये बात
दिल्ली में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा नामांकन को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसा होना काफी संभव है। उनके मुताबिक भाजपा हमेशा पूरी सत्ता अपने हाथ में रखना चाहती है। विधानसभा चुनाव के समय भी यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी, लेकिन उस वक्त ऐसा नहीं हो सका।
अल्वी ने कहा कि अब संभव है कि भाजपा नीतीश कुमार को दिल्ली भेज दे और बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना दे। यह उसकी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को किसी पद पर जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलों पर राशिद अल्वी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को परिवारवाद के खिलाफ बताती रही है, ऐसे में अगर निशांत कुमार को कोई पद दिया जाता है तो यह उनकी घोषित नीति के विपरीत होगा। उन्होंने तंज करते हुए पूछा कि क्या भाजपा ने अब अपनी नीति बदल दी है।
#WATCH | Delhi: On reports of Bihar CM Nitish Kumar going to the Rajya Sabha, Congress leader Rashid Alvi says, "This is very possible. BJP always wants complete power, so even when the assembly elections happened, there was an expectation that BJP would make its own Chief… pic.twitter.com/lDgrrdxkT6
— ANI (@ANI) March 5, 2026
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कही ये बात
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन बिहार का गौरव हैं और उनका राज्यसभा जाना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन की संभावनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सहयोगी दल जदयू ने अभी अपनी सूची जारी नहीं की है, इसलिए इससे पहले किसी तरह का कयास लगाना ठीक नहीं होगा।
#WATCH | Patna, Bihar: BJP Leader Syed Shahnawaz Hussain says, "Today, BJP's national president Nitin Nabin will file his nomination. He is the pride of Bihar, and he is going to the Rajya Sabha from Bihar. This is a matter of joy for all of us."
— ANI (@ANI) March 5, 2026
On reports of Bihar CM Nitish… pic.twitter.com/FSsv2tgxQv
उन्होंने कहा कि जदयू में नीतीश कुमार ही सर्वोच्च नेता हैं और वही तय करेंगे कि उनकी पार्टी से राज्यसभा के लिए कौन जाएगा। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि फिलहाल इस मुद्दे पर अटकलों का दौर जारी है और नामांकन के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
Keywords: Nitish Kumar Rajya Sabha, Bihar CM Nitish Kumar News, Nitish Kumar Announcement, Nitish Kumar Supporters Protest, Bihar Politics News, JDU Nitish Kumar Update

