- Advertisement -

“सॉरी मम्मी-पापा, हम गेम नहीं छोड़..”, गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से कूदने वाली 3 बहनों ने लिखा था सुसाइड नोट

गाजियाबाद के टीला मोड़ में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या ने समाज को हिलाकर रख दिया है। जांच में ऑनलाइन गेमिंग और कोरियन कल्चर की लत सामने आई, जो बच्चों की डिजिटल आदतों और पैरेंटल निगरानी पर सवाल उठाती है।

3 Min Read

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हिलाकर रख दिया। यहां तीन सगी बहनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, तीनों को ऑनलाइन गेम की जबरदस्त लत थी। परिवार के रोकने पर भी उन्होंने गेम खेलना नहीं छोड़ा, इसी बात पर बहनों ने ये खौफनाक कदम उठा लिया। उनकी उम्र सिर्फ 16, 14 और 12 साल थी।

- Advertisement -
Ad image

सुसाइड नोट बरामद

मरने से पहले तीनों ने अपने कमरे में सुसाइड नोट छोड़ा। उसमें लिखा था, “सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पा रहे हैं। इस डायरी में जो भी लिखा है, वो सब सच है। प्लीज, आप लोग डायरी पढ़ लेना। सॉरी मम्मी-पापा।”

लॉकडाउन के दौरान लगी ऑनलाइन गेमिंग की लत

बताया जा रहा है कि कोरोना के दौरान जब स्कूल बंद थे, तब तीनों को मोबाइल गेम की लत लग गई थी। उनके पिता ने उन्हें डांटा भी था, लेकिन बीती रात करीब 2 बजे, तीनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें साफ लिखा है कि उन्होंने मोबाइल गेमिंग एप की वजह से आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad image

कोरियन लवर गेम खेलती थी तीनों बहनें

तीनों बहनें गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में रहती थीं। वो एक टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं। तीनों ने सामूहिक रूप से खुदकुशी की। उनकी पहचान निशिका (16), प्राची (14), और पाखी (12) के रूप में हुई है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि वो ऑनलाइन कोरियन गेम की लत के एंगल से भी जांच कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये बहनें कोरियन गेम की आदती थीं और उनके माता-पिता बार-बार मना करते थे। कोविड के दौरान वे इस गेम में और ज्यादा डूब गई थीं। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है और हर पहलू की जांच जारी है।

Keywords: Ghaziabad Suicide Case, Online Gaming Addiction, Minor Sisters Suicide, Korean Culture Influence, Digital Addiction In Children

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू