- Advertisement -

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का नोएडा के अस्पताल में निधन, लंबे समय से थे बीमार

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया है। वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे।

2 Min Read

Rinku Singh Father Passed Away: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया है। वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे। हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-1 स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह करीब 5 बजे उन्होंने यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

- Advertisement -
Ad image

बताया जाता है कि जब रिंकू सिंह को अपने पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर मिली थी, तो वे अपना मैच छोड़कर तुरंत उनके पास लौट आए थे। हालांकि बाद में परिस्थितियां संभलने पर वह फिर से टीम से जुड़ने के लिए वापस चले गए थे।

खचंद्र सिंह की हालत काफी नाजुक थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और किडनी से जुड़ी जटिलताओं के कारण नियमित रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी भी दी जा रही थी। डॉक्टरों के अनुसार वह लिवर कैंसर के चौथे चरण से पीड़ित थे, जिसकी वजह से उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी और उपचार कर रही थी। इस दौरान रिंकू सिंह भी अपने पिता से मिलने और उनका हौसला बढ़ाने नोएडा पहुंचे थे।

- Advertisement -
Ad image

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जताया शोक

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खचंद्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता श्री खचंद्र सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं रिंकू सिंह और उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपारअपार दुख को सहने की शक्ति दें।

Keywords: Rinku Singh Father Death, Rinku Singh News, Noida Hospital News, Yatharth Hospital Greater Noida, Indian Cricketer Rinku Singh, Rajeev Shukla Condolence Message

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू