- Advertisement -

PM Modi Israel Visit: शिक्षा, AI और साइबर सुरक्षा में भारत-इज़राइल की बड़ी साझेदारी, पीएम मोदी बोले- हमारी दोस्ती पर हमें गर्व है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय इज़राइल दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।

3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय इज़राइल दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस वार्ता में रक्षा-सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और कृषि जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, भारत और इज़राइल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में कई समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

- Advertisement -
Ad image

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरे और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू का एक बार फिर आभार व्यक्त करता हूं।”

पीएम मोदी ने कहा, “नौ साल पहले मुझे इज़राइल आने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला था। यहां दोबारा आकर मुझे गर्व और खुशी महसूस हो रही है। कल मुझे इज़राइल की संसद को संबोधित करने का अवसर मिला, जहां मुझे ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया।”

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा, “मैं इस सम्मान के लिए इज़राइल के स्पीकर, प्रधानमंत्री और यहां के लोगों का धन्यवाद करता हूं। मैं यह सम्मान 140 करोड़ भारतवासियों और भारत-इज़राइल की दोस्ती को समर्पित करता हूं। हमारे संबंध आपसी भरोसे, लोकतांत्रिक मूल्यों और मजबूत दोस्ती पर आधारित हैं। आज हमने अपने रिश्ते को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा देने का फैसला किया है। यह दोनों देशों की बढ़ती साझेदारी को दर्शाता है।”

वहीं, इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “यह एक शानदार दौरा है, एक शानदार यात्रा का शानदार समापन। यह छोटी लेकिन बेहद फलदायी और दिल को छू लेने वाली मुलाकात थी। मुझे लगता है कि कल नेसेट में आपके भावुक कर देने वाले संबोधन के बाद इज़राइल में किसी की भी आंख सूखी नहीं रही। तब से हमें न केवल अपने दिलों की गहराई को समझने का अवसर मिला है, बल्कि हमारे दोनों देशों में मौजूद प्रतिभाशाली दिमागों को भी करीब से देखने का मौका मिला है।”

Keywords: PM Modi Israel Visit, India Israel Relations, Narendra Modi Netanyahu Meeting, India Israel Education Partnership, AI Cooperation India Israel

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू