- Advertisement -

डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की जान बचाने की बात कही

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में ऐसा बयान दिया, जिसने सभी को चौंका दिया।

3 Min Read

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में ऐसा बयान दिया, जिसने सभी को चौंका दिया। ट्रंप ने दावा किया कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शहबाज शरीफ की जान को खतरा था और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव में उनकी मौत हो सकती थी। ट्रंप ने कहा कि उनकी दखलअंदाजी की वजह से शहबाज शरीफ की जान बची।

- Advertisement -
Ad image

ट्रंप इससे पहले भी यह दावा कर चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को उनके कहने पर रोका गया था। उनका कहना था कि उन्होंने भारत पर दबाव बनाया, अन्यथा दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध छिड़ सकता था। हालांकि, भारत सरकार ने ट्रंप के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। इसके बावजूद ट्रंप बार-बार इस मुद्दे पर श्रेय लेने का दावा करते रहे हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, “अपने पहले 10 महीनों में मैंने आठ युद्ध खत्म कर दिए। पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था, जिसमें 3.5 करोड़ लोगों की जान जा सकती थी।”

- Advertisement -
Ad image

अमेरिका की स्थिति पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार आगे भी बेहतर काम करती रहेगी और यह समय अमेरिका के लिए ‘स्वर्णिम युग’ है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने एक साल पहले इसी सदन में भाषण दिया था, तब उन्हें एक ऐसा देश मिला था जो कई चुनौतियों से जूझ रहा था। अर्थव्यवस्था ठहरी हुई थी, महंगाई चरम पर थी, सीमाएं असुरक्षित थीं, सेना और पुलिस में भर्ती की स्थिति कमजोर थी, अपराध दर ऊंची थी और दुनिया भर में युद्ध और अस्थिरता का माहौल था।

हालांकि, ट्रंप ने दावा किया कि महज एक साल के भीतर उनके नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है—ऐसा बदलाव जो पीढ़ियों में एक बार होता है और जिसे उन्होंने ऐतिहासिक करार दिया।

Keywords: Donald Trump, Shehbaz Sharif, Operation Sindoor, India Pakistan Tension, Nuclear War Claim, Trump Statement, India Pakistan Conflict

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू