Ahmed Raza Hasan Mahdi Arrest: बांग्लादेश में एक हिंदू पुलिस अफसर की हत्या के मामले में वांटेड शख्स, बांग्लादेशी छात्र महदी अहमद रजा हसन को दिल्ली में पकड़ा गया है। पकड़े गए बांग्लादेशी छात्र महदी अहमद रजा हसन को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने वापस बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया है। यह वही महदी है, जिसका वीडियो कुछ दिनों पहले बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वीडियो में देखा गया था कि महदी अहमद रजा हसन अपने साथियों के साथ बैठकर पुलिसकर्मी की हत्या का जिक्र कर रहा है। उसके चेहरे पर न तो कोई शिकन थी और न ही कोई पश्चाताप, बल्कि वह उल्टा पुलिसवालों को धमकाता नजर आ रहा था।
हत्या के बाद फिनलैंड भागने की फिराक में था
महदी अहमद रजा हसन पुलिस अधिकारी संतोष चौधरी की हत्या करने के बाद भारत के रास्ते फिनलैंड भागने की फिराक में था। लेकिन इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसे जांच के दौरान पकड़ लिया। महदी ने इस हत्या को बानियाचंग पुलिस स्टेशन में अंजाम दिया था और शव को आग लगा दी थी।
गौरतलब है कि मोहम्मद युनुस की सरकार के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाए जाने के आरोप लगे थे। कई लोगों की कट्टरपंथियों द्वारा हत्या किए जाने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि अब वहां की सरकार बदल गई है और बांग्लादेश को नया प्रधानमंत्री मिला है।
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने पदभार संभालने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपने पहले भाषण में कहा कि बांग्लादेश हर नागरिक का देश है, चाहे वह मुस्लिम हो, हिंदू, बौद्ध या ईसाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह देश सबका है और सभी मिलकर ही इसकी पहचान बनाते हैं।
Keywords: Bangladesh Murder Case, Hindu Police Officer Killing, Mahdi Ahmed Raza Hasan, Delhi Arrest News, Bangladesh Student Arrested

