- Advertisement -

10 महीने की एलिन शेरिन बनीं सबसे छोटी ऑर्गन डोनर, अंगदान कर बचाईं पांच जिंदगियां..राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

केरल की 10 महीने की एलिन शेरिन ने अपनी असमय मृत्यु के बाद पांच लोगों को जीवन दान दिया। उनके माता-पिता के साहसिक निर्णय ने उन्हें सबसे छोटी ऑर्गन डोनर बना दिया।

3 Min Read

केरल: कई बार जिंदगी सबसे भारी सबक बहुत छोटी उम्र में ही दे जाती है। केरल की सिर्फ 10 महीने की एलिन शेरिन अब्राहम ने यही कर दिखाया। एक सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी होने के बाद डॉक्टरों ने एलिन को ब्रेन-डेड घोषित कर दिया। ऐसे वक्त में उसके माता-पिता, अरुण अब्राहम और शेरिन एन जॉन, ने वो फैसला लिया, जो बहुत लोग सोच भी नहीं पाते। उन्होंने अपनी बेटी के अंग दान करने की इजाजत दे दी। इसी के साथ एलिन केरल की सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर बन गई। जिस उम्र में बच्चे बोलना भी नहीं सीखते, उस उम्र में एलिन ने पांच लोगों को नई जिंदगी दे दी। ये सिर्फ एक परिवार के जज्बे की कहानी नहीं है, ये इंसानियत की गहराई को छू जाने वाली मिसाल है।

- Advertisement -
Ad image

कौन-कौन से अंग दान हुए, किसे मिली नई जिंदगी

डॉक्टरों की देखरेख में एलिन के लिवर, दोनों किडनी, हार्ट वाल्व और कॉर्निया निकाले गए। हर अंग किसी जरूरतमंद को नई उम्मीद दे गया। एक छह महीने के बच्चे को एलिन का लिवर ट्रांसप्लांट किया गया, वो राज्य में सबसे कम उम्र में मरणोपरांत लिवर ट्रांसप्लांट पाने वाला बच्चा बन गया। दोनों किडनी दूसरे बच्चे को मिलीं। हार्ट वाल्व और कॉर्निया भी गंभीर मरीजों के इलाज में काम आए। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने परिवार के इस फैसले का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इससे समाज में ऑर्गन डोनेशन को लेकर लोगों की सोच बदलेगी। एलिन का नन्हा शरीर कई जिंदगियों का वरदान बन गया।

सड़क हादसे से लेकर ब्रेन-डेड होने तक

5 फरवरी को पठानमथिट्टा के पल्लम बोरमा जंक्शन पर एक कार एक्सीडेंट हुआ। एलिन बुरी तरह घायल हो गई। उसकी मां और दादा-दादी भी जख्मी हुए। पहले उसे चंगनास्सेरी और तिरुवल्ला के अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ती गई, तो उसे कोच्चि भेजा गया। कई दिनों तक डॉक्टरों ने कोशिश की, लेकिन 13 फरवरी को एलिन को ब्रेन-डेड घोषित कर दिया गया। परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन इसी मोड़ पर उन्होंने वो फैसला लिया जिसने इस दर्द को किसी और की उम्मीद में बदल दिया।

- Advertisement -
Ad image

राजकीय सम्मान से विदाई, केरल के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

केरल की 10 महीने की आलिन शेरिन का अंतिम संस्कार पठानमथिट्टा स्थित चर्च में हुआ। पुलिस ने स्टेट गार्ड ऑफ ऑनर दिया और स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज समेत अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आलिन के माता-पिता के साहसिक निर्णय को इंसानियत की मिसाल बताया।

Keywords: Kerala Organ Donation, Youngest Organ Donor, Alin Sherin Abraham Brain Death, Child Organ Transplant Kerala

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू