- Advertisement -

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 करोड़ ठगी मामले में फंसे शिल्पा-राज कुंद्रा, जारी हुआ लुकआउट सर्कुलर

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 60 करोड़ रुपये की ठगी मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है।

3 Min Read

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। ये कार्रवाई 60 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़े एक मामले में की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार, को 5 सितंबर 2025 इस जानकारी की पुष्टि की।

- Advertisement -
Ad image

बार-बार विदेश यात्राओं के चलते कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अक्सर विदेश यात्राएं करते रहते हैं। ऐसे में आशंका जताई गई कि दोनों जांच के दौरान देश से बाहर जा सकते हैं। इसी कारण EOW ने LOC जारी किया है, ताकि बिना अनुमति के वे देश छोड़कर न जा सकें।

क्या है पूरा मामला?

ये मामला कथित तौर पर एक 60 करोड़ रुपये की चीटिंग केस से जुड़ा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से जुड़ी कंपनियों या निवेश योजनाओं के नाम पर उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने आर्थिक अपराध शाखा में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

- Advertisement -
Ad image

LOC का मतलब क्या होता है?

लुकआउट सर्कुलर (LOC) एक तरह का नोटिस होता है, जिसे पुलिस या जांच एजेंसी हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर जारी करती है। इसके जरिए किसी भी आरोपी या संदिग्ध को देश छोड़ने से रोका जा सकता है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ LOC जारी होने का मतलब है कि अब वे विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे जब तक कि जांच पूरी न हो जाए या कोर्ट से अनुमति न मिले।

राज कुंद्रा पहले भी विवादों में

ये पहला मौका नहीं है जब राज कुंद्रा विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी वे पोर्नोग्राफी केस और बिजनेस डील्स को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। उस समय भी उन्हें गिरफ्तारी और पूछताछ का सामना करना पड़ा था।

Keywords – Shilpa Shetty Loc, Raj Kundra Loc, 60 Crore Cheating Case, Mumbai Police Action, Economic Offences Wing Mumbai, Shilpa Shetty Raj Kundra News, Bollywood Fraud Case, Lookout Circular India, Shilpa Shetty Controversy, Raj Kundra Controversy

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू