- Advertisement -

मां-बहन के साथ छत पर शख्स बना रहा था बम, हुआ तेज धमाका और ….

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके सुंदरपदा में हुए जोरदार धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह घटना 27 जनवरी की बताई जा रही है।

3 Min Read

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके सुंदरपदा में हुए जोरदार धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह घटना 27 जनवरी की बताई जा रही है। सुंदरपदा इलाके में शाम के समय अचानक विस्फोट हुआ। फुटेज में एक-दो महिलाएं और एक पुरुष दिखाई दे रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि उनके कपड़ों में आग लग गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि छत पर करीब चार लोग मौजूद थे और वे कथित तौर पर विस्फोटक तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक धमाका हो गया।

- Advertisement -
Ad image

विस्फोट के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई, जबकि दो अन्य की मौत हो गई।

पुलिस ने क्या कहा

घटना वाले दिन मौके पर पहुंचे डीसीपी जगमोहन मीणा ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी शाहनवाज मलिक है, जो खुद भी विस्फोट में घायल हुआ था। उन्होंने कहा कि शाहनवाज का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में विस्फोटक बना रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

- Advertisement -
Ad image

इस घटना में चार लोग घायल हुए थे—शाहनवाज मलिक, उसकी मां, उसकी बहन और उसका दोस्त अमित रंजन मलिक। सभी को पहले कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया।

मुख्य आरोपी और उसकी मां की मौत

जिस मकान में विस्फोट हुआ, वह कथित तौर पर शाहनवाज का ठिकाना था। धमाके में वह और उसकी मां बुरी तरह झुलस गए थे। इलाज के दौरान 4 फरवरी को शहनवाज उर्फ मफ्फी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां ने 10 फरवरी को दम तोड़ दिया।

जांच में यह भी सामने आया कि शहनवाज के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने सहित अन्य गंभीर धाराओं में करीब सात मामले दर्ज थे।

Keywords: Bhubaneswar Sundarpada Blast CCTV, Shahnawaz Malik Explosion Case, Odisha Rooftop Bomb Explosion Incident

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू