PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम पहुंचे और राज्य को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात दी। डिब्रूगढ़ के नेशनल हाईवे पर पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी खुद सी-130 हरक्यूलस विमान से हाइवे पर उतरे। प्रधानमंत्री अपने असम दौरे के दौरान कई अहम कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
आसमान में दिखा वायुसेना का पराक्रम
नेशनल हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन करते हुए भारतीय वायुसेना के विमान आसमान में उड़ान भरते हुए अपने ताकतवर प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। इनमें लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर शामिल हैं। डिब्रूगढ़ से भारत-चीन सीमा (अरुणाचल प्रदेश के हिस्से में McMahon Line/LAC) की दूरी करीब 250-300 किलोमीटर है।
#WATCH | Assam: Air display by Indian Air Force's fighter jets at the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh. PM Narendra Modi and others watch the air display.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/tfxTkLPrf7
असम में नई कनेक्टिविटी का आगाज
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी के दौरे की जानकारी साझा करते हुए कहा, “14 फरवरी को मोरान आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। यह सुविधा परीक्षण से लेकर सफल संचालन तक कनेक्टिविटी और रणनीतिक ताकत को नया आयाम देगी।”
मोरान ईएलएफ प्रणाली से वायुसेना की तत्परता में मजबूती,
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश की रक्षा तैयारियों को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मोरान ईएलएफ मिसाइल प्रणाली के कारण भारतीय वायुसेना के विमान भविष्य में किसी भी आपातकालीन स्थिति में उड़ान भरने में सक्षम होंगे, और असम इस रणनीतिक योजना का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करता है।”
पूर्वोत्तर में पहली दोहरे उपयोग वाली हवाई पट्टी
डिब्रूगढ़-मोरान खंड पर राष्ट्रीय राजमार्ग 127 के 4.2 किलोमीटर लंबे हिस्से को भारतीय वायु सेना के सहयोग से दोहरे उपयोग वाली हवाई पट्टी (ELF) के रूप में विकसित किया गया है। यह हवाई पट्टी पूर्वोत्तर में अपनी तरह की पहली है, जो आपातकालीन स्थितियों और रणनीतिक जरूरतों के दौरान लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों को सुरक्षित रूप से संभालने में सक्षम होगी।
5,450 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी अपनी असम यात्रा के दौरान 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे। मोरान कार्यक्रम के बाद, वे गुवाहाटी जाएंगे, जहां वे ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का निरीक्षण करेंगे।
225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी और महत्वपूर्ण योजनाओं का आरंभ
प्रधानमंत्री मोदी असम में अपनी यात्रा के दौरान उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटन करेंगे और आईआईएम गुवाहाटी का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही, पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे नई दिल्ली लौटेंगे।
Keywords: PM Modi Assam Visit, Emergency Landing Facility Northeast, Electric Buses Launch Assam, India-China Border Connectivity Projects

