- Advertisement -

तरनतारन के लॉ कॉलेज में खुनी खेल, क्लास में घुसा, पहले छात्रा को मारी गोली फिर खुद…

एक लॉ कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पढ़ाई के दौरान अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी।

2 Min Read

पंजाब के तरनतारन जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक लॉ कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पढ़ाई के दौरान अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। जानकारी के अनुसार, एक छात्र ने क्लासरूम के भीतर ही अपनी सहपाठी छात्रा को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। कुछ ही पलों में इस वारदात ने पूरे कॉलेज परिसर में सनसनी फैला दी।

- Advertisement -
Ad image

इस घटना में जान गंवाने वाली छात्रा की पहचान संदीप कौर के रूप में हुई है, जो नौशहरा पन्नुआ की रहने वाली थी। वहीं, गोली चलाने वाले छात्र का नाम प्रिंस राज बताया जा रहा है, जो गांव मलियां का निवासी है। घटना के बाद कॉलेज में दहशत का माहौल बन गया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने क्या कहा…

मामले को लेकर डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि प्रिंस राज और संदीप कौर दोनों ही इसी लॉ कॉलेज के छात्र थे। उन्होंने कहा कि आज सुबह प्रिंस राज ने कॉलेज के क्लासरूम के अंदर संदीप कौर के सिर में गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Tarn Taran Law College Shooting, Punjab College Firing Incident, Student Shot Classmate, Classroom Shooting Punjab

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू