- Advertisement -

सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, बनी महाराष्ट्र की पहली डेप्युटी सीएम

अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने अपने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया।

3 Min Read

मुंबई: अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने अपने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। शनिवार शाम पांच बजे सुनेत्रा पवार ने नम आंखों के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने दिवंगत अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान NCP विधायक दल की नेता और दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेते समय पार्टी नेताओं ने “अजित दादा अमर रहें” के नारे लगाए।

- Advertisement -
Ad image

शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, नव नियुक्त उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लोक भवन से बाहर निकले। गौरतलब है कि सुनेत्रा पवार के NCP विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर आगे की राजनीतिक प्रक्रिया पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने दी बधाई

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने पर सुनेत्रा पवार जी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस जिम्मेदारी को संभालने वाली वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी और दिवंगत अजितदादा पवार के विज़न को आगे बढ़ाएंगी।

- Advertisement -
Ad image

सुनेत्रा पवार के डेप्युटी सीएम पद की शपथग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, मंत्री छगन भुजबल और एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल, लोक भवन में मौजूद थे.

गौरतलब हो कि शपथ से पहले एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया। सुनेत्रा पवार ने अपना त्यागपत्र राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को सौंपा। उल्लेखनीय है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वह राज्यसभा के जरिए संसद पहुंची थीं।2

Keywords: Sunetra Pawar Deputy CM, Maharashtra Deputy Chief Minister Oath

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू