Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में हुए एक भयंकर विमान दुर्घटना में राज्य के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार की जान चली गई है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें विमान आग के गोले में तब्दील होते हुए नजर आ रहा है। यह दृश्य दिल दहला देने वाला है। हादसे में अजित पवार के साथ कुल पांच लोगों की मौत हुई है।
घटना का विवरण
प्लेन क्रैश आज सुबह (28 जनवरी, 2026) करीब 8:45 बजे पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर हुआ। डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह एक निजी चार्टर प्लेन था, जो मुंबई से बारामती आ रहा था। लैंडिंग के दौरान पायलट ने नियंत्रण खो दिया और विमान चट्टान से टकरा गया। इसके बाद विमान में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। विमान में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें अजित पवार, एक बॉडीगार्ड, एक केबिन क्रू और दो कैप्टन शामिल थे। सभी की हादसे में मौत हो गई।
देखें घटना का भयावह वीडियो:-
अजीत पवार के विमान के धरती से टकराने का उस पल का वीडियो जब वो आग के गुब्बार में बदल गया https://t.co/pbcj20FZge pic.twitter.com/YBbWNetvsC
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) January 28, 2026
आगामी जिला परिषद चुनावों के प्रचार के लिए जा रहे थे अजित पवार
अजित पवार मुंबई से बारामती पहुंचे थे, जहां उन्हें आगामी जिला परिषद चुनावों के प्रचार के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करनी थी। वह आज सुबह ही मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। उनके निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सीएम फडणवीस ने जताया शोक
सीएम फडणवीस ने अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “दादा नहीं रहे! एक जमीन से जुड़े नेता, मेरे साथी और मित्र अजित पवार का इस दर्दनाक हादसे में निधन दिल को चीर देने वाला है। मैं शब्दों में अपनी भावना व्यक्त नहीं कर पा रहा। यह एक अपूरणीय क्षति है।”
ज़मीन से जुड़े जननेता, मेरे मित्र और सहयोगी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार इनकी विमान दुर्घटना में निधन की खबर से मन व्यथित है।
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 28, 2026
मैंने अपना एक दमदार और दिलदार मित्र खो दिया है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जो कभी पूरी नहीं हो सकती। यह घटना महाराष्ट्र के लिए अत्यंत… pic.twitter.com/4Y2XBdIpup
उन्होंने आगे कहा, “मैंने एक मजबूत और सच्चे दोस्त को खो दिया है, और यह मेरी व्यक्तिगत हानि है। आज महाराष्ट्र के लिए बेहद कठिन दिन है। मैं अजित दादा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार और एनसीपी परिवार के दुख में शरीक हूं। इस हादसे में चार और लोगों की जान गई है, और हम उनके परिवारों के दुख में भी साथ हैं।” सीएम फडणवीस ने यह भी बताया, “मैंने अपनी सभी योजनाओं को रद्द कर दिया है और अब बारामती के लिए रवाना हो रहा हूं।”
Keywords: Ajit Pawar Plane Crash, Baramati Air Crash, Maharashtra Deputy CM Death, Private Charter Plane Accident, Pune Baramati Airport

