- Advertisement -

‘BJP का दूसरा नाम है – पेपर चोर!’ , UKSSSC पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

उत्तराखंड UKSSSC पेपर लीक कांड ने देशभर में युवाओं के बीच आक्रोश फैला दिया है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

3 Min Read

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी ने एक बार फिर युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। लाखों परीक्षार्थी जिन्होंने महीनों तक कड़ी मेहनत की थी, उनका सपना इस कांड से टूट गया। इसी बीच, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ ‘वोट चोर’ नहीं, बल्कि ‘पेपर चोर’ भी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक ने देश के मेहनती युवाओं की जिंदगी को तबाह कर दिया है और सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है।

- Advertisement -
Ad image

पेपर माफियाओं के खिलाफ ठोस करवाई की मांग

राहुल गांधी ने इस पूरे घटनाक्रम को बेरोजगारी से भी जोड़ा। उनका कहना है कि देश के युवाओं को रोजगार देने के बजाय सरकार चुनावी लाभ के लिए सत्ता की चिंता में व्यस्त है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पेपर लीक करने वाले जानते हैं कि अगर युवाओं को नौकरी नहीं भी मिले, तो भी वे वोट चोरी करके सत्ता में बने रह सकते हैं। यही कारण है कि युवाओं के सपनों को कुचलने वाले पेपर माफियाओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही। राहुल ने इसे सिर्फ नौकरी की नहीं, बल्कि न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई बताया।

युवाओं ने लगाया ‘पेपर चोर, गद्दी छोड़’ का नारा

देशभर में पेपर लीक की घटनाओं से परेशान छात्र-युवा अब सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और युवाओं का नारा है, “पेपर चोर, गद्दी छोड़”। राहुल गांधी ने कहा कि वे हर युवा और हर छात्र की इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़े हैं। उनका मानना है कि सरकार अगर ईमानदारी से काम करे तो एक पारदर्शी और मजबूत परीक्षा प्रणाली बनाई जा सकती है, लेकिन वर्तमान हालात से साफ है कि सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है।

- Advertisement -
Ad image

जेन-जी और युवाओं के साथ खड़े राहुल गांधी

राहुल गांधी हाल के समय में लगातार युवाओं और जेन-जी को अपना समर्थन जता रहे हैं। उन्होंने पहले भी कहा था कि यह पीढ़ी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगी और वोट चोरी की राजनीति को नाकाम करेगी। पेपर लीक मामले को लेकर भी उनका रुख स्पष्ट है यह सिर्फ परीक्षा या नौकरी की लड़ाई नहीं है, बल्कि युवाओं के हक, मेहनत और भविष्य को बचाने की जंग है। कांग्रेस नेता का कहना है कि जब तक पारदर्शिता और जवाबदेही वाली प्रणाली नहीं बनेगी, तब तक युवाओं के सपने खतरे में रहेंगे।

Keywords Rahul Gandhi, Bjp, Uksssc Paper Leak, Uttarakhand, Student Protests, Youth Issues, Lok Sabha, Gen-z, Exam Corruption, Indian Politics

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू