MIvsRCB: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 26 जनवरी को वडोदरा के कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने एक ऐतिहासिक शतक जड़ा। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 57 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था। WPL के इतिहास में अब तक किसी और खिलाड़ी ने शतक नहीं लगाया है।
विमेंस प्रीमियर लीग में अब तक के पांच बड़े स्कोर
- 1) नेट साइवर-ब्रंट – 100* (MIvsRCB, 2026)
- 2) जॉर्जिया वोल – 99* (UPWvsRCB, 2025)
- 3) सोफी डिवाइन – 99 (RCBvsGG, 2026)
- 4) हरमनप्रीत कौर – 95* (MIvsGG, 2024)
- 5) स्मृति मंधाना – 96 (RCBvsDC, 2026)
मुंबई इंडियंस ने जीता मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो बाद में गलत साबित हुआ। मुंबई इंडियंस ने नेट साइवर-ब्रंट की शानदार शतकीय पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। इसके साथ ही, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 200 रन का लक्ष्य दिया। नेट साइवर-ब्रंट के अलावा, ओपनर हेली मैथ्यूज ने 39 गेंदों पर 9 चौकों के साथ 56 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर महज 20 रन बनाकर आउट हो गईं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लॉरेन बैल ने 2 विकेट लिए, जबकि श्रेयंका पाटिल और नादिन डी क्लार्क को एक-एक विकेट मिला।
सीवर ब्रंट का करियर
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर ब्रंट ने अपने करियर में 12 टेस्ट, 129 वनडे और 137 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 883 रन और 12 विकेट हैं। वनडे में उन्होंने 4,354 रन बनाए हैं और 88 विकेट लिए हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 2,960 रन और 90 विकेट हासिल किए हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
Keywords: Nat Sciver-Brunt, WPL 2026, Women’S Premier League, Mumbai Indians Women, RCB Women, WPL First Century, Women’S Cricket Records

