- Advertisement -

PM मोदी ने अरुणाचल को दी 5100 करोड़ की सौगात, कहा-हम नॉर्थईस्ट को अष्टलक्ष्मी मानते हैं, कांग्रेस करती आ रही उपेक्षा

प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में 5100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा पूर्वोत्तर को कांग्रेस की उपेक्षा का खामियाजा भुगतना पड़ा।

3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 22 सितंबर 2025 को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 5100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर के विकास में कांग्रेस की उपेक्षा पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों को हाथ तक नहीं लगाती, जिसकी वजह से इस क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

‘मंत्रियों और अधिकारियों को बार-बार भेजा’

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को ‘अष्टलक्ष्मी’ माना जाता है और उनकी सरकार ने क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है। मोदी ने यह भी बताया कि वे खुद पूर्वोत्तर में 70 से अधिक बार आ चुके हैं और उन्होंने अपने मंत्रियों और अधिकारियों को भी बार-बार यहां भेजा है, ताकि विकास को गति मिल सके।

पूर्वोत्तर की उपेक्षा कांग्रेस की पुरानी आदत-PM

उन्होंने सेला सुरंग, होलोंगी हवाई अड्डे के नये टर्मिनल और दिल्ली के लिए सीधी उड़ानों का जिक्र करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं पूर्वोत्तर को आधुनिकता से जोड़ने का प्रमाण हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर के सीमावर्ती गांवों की उपेक्षा कांग्रेस की पुरानी आदत रही है, जिससे लोगों का पलायन हुआ।

- Advertisement -
Ad image

जलविद्युत परियोजनाओं की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में बिजली उत्पादन की 2 बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं- तातो-I और हेओ परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनकी कुल लागत लगभग 3,700 करोड़ रुपये है। ये परियोजनाएं राज्य को एक प्रमुख बिजली उत्पादक बनाएंगी और हजारों रोजगार भी प्रदान करेंगी।

तवांग में कन्वेंशन सेंटर की रखी गई आधारशिला

तवांग में कन्वेंशन सेंटर की भी आधारशिला रखी गई, जिसकी लागत 145 करोड़ रुपये है और इसमें 1500 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसके अलावा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा और अग्नि सुरक्षा जैसे कई अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी शुरुआत की गई।

‘नॉर्थईस्ट अब दिल्ली से दूर नहीं’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नॉर्थईस्ट अब दिल्ली से दूर नहीं रहा, बल्कि दिल्ली को लोगों के दरवाजे तक ले आया गया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों की वजह से त्योहारों के मौसम में लोगों को दोहरी सौगात मिली है, जिससे रसोई का बजट कम होगा और महिलाओं को फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार ने करों को धीरे-धीरे कम किया, जबकि कांग्रेस ने हमेशा भारी करों का बोझ जनता पर डाला।

Keywords:Narendra Modi Arunachal Pradesh development, Northeast India infrastructure projects, Modi Congress criticism Northeast, Arunachal Pradesh hydropower projects, Northeast India GST reforms

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू