- Advertisement -

उत्तराखंड: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं की नो एंट्री, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

रविवार को हुई श्री गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। इस निर्णय के तहत गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

2 Min Read

उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रविवार को हुई श्री गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। इस निर्णय के तहत गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यही नियम मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पर भी लागू किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल के अनुसार, यह फैसला मंदिर की परंपराओं और धार्मिक मर्यादाओं की रक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था केवल गंगोत्री धाम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मुखबा में स्थित देवी के शीतकालीन निवास पर भी सख्ती से लागू की जाएगी।

इसी क्रम में श्री बद्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति के अधीन आने वाले बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत सभी मंदिरों में इस तरह की रोक लगाने के सुझाव को आगामी बोर्ड बैठक में विचार और निर्णय के लिए रखा जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

गौरतलब है कि उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों में प्रवेश को लेकर समय-समय पर बहस और मतभेद सामने आते रहे हैं। हरिद्वार की हरकी पैड़ी सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के संदर्भ में भी पहले गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग उठ चुकी है। इस मांग के समर्थन में अक्सर हरिद्वार नगर निगम के वर्ष 1916 के पुराने बायलॉज का हवाला दिया जाता है, जिन्हें ब्रिटिश काल से लागू बताया जाता है।

इन्हीं प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कुछ धार्मिक संगठनों और गंगा सभा से जुड़े लोगों ने धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं के संरक्षण के नाम पर ऐसे प्रतिबंध लागू करने की मांग की है।

Keywords: Gangotri Dham Non-Hindus Ban, Uttarakhand, Gangotri Temple, Mukhba Winter, Shri Gangotri Temple

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू