- Advertisement -

कलर्स टीवी के नये रियलिटी शो ‘द 50’ की हिस्सा होंगी बिग बॉस के ये दो हसीनाएं, 50 सितारों के बीच चलेंगी अपना दांव

बिग बॉस फेम नीलम गिरी अब कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो 'द 50' में हिस्सा लेंगी। नीलम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फरहा खान के शो में जाने की कन्फर्मेशन दी।

5 Min Read

बिग बॉस’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘लॉकअप’ जैसे शोज के बाद अब एक और रियेलिटी शो दर्शकों के बीच आ रहा है, जिसे फ़राह खान होस्ट करेंगी। हम बात कर रहे हैं अपकमिंग रियेलिटी शो ‘द 50‘ की, जिसका नया प्रोमो बुधवार, 21 जनवरी, 2026 को रिलीज़ किया गया। इस प्रोमो में शो के भव्य महल की पहली झलक दिखाई गई है। बनिजय द्वारा निर्मित यह शो दर्शकों को 50 दिनों तक एंटरटेन करेगा और 1 फरवरी 2026 से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। अब बिग बॉस फेम चाहत पांडेय और नीलम गिरी ने भी शो में पार्टीसिपेंट करने की खबर को कन्फर्म कर दिया है।

- Advertisement -
Ad image

नीलम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया रील

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नीलम गिरी ने अपने सोशल मिडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन लिखा- “मैं बिग बॉस 19 के बाद जियोहॉटस्टार और कलर्स के साथ वापस आकर बहुत खुश हूं, लेकिन इस बार एक बिल्कुल नए रियलिटी शो ‘The 50’ पर। बिग बॉस हाउस के अंदर मेरी यात्रा बहुत शानदार रही, और अब मैं कुछ नया शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। दर्शकों ने मुझे बहुत सारा प्यार दिया, खासकर उन लम्हों के लिए जैसे कि ‘सीधा जाकर लेफ्ट ले और चाय बनाना’ और मैं यहां भी ऐसे ही यादगार लम्हे बनाने की उम्मीद करता हूं। मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं, प्रतियोगिता के लिए उत्साहित हूं, और ‘The 50’ पर अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।”

चाहत पांडेय भी है शेर के घर में दहाड़ने के लिए तैयार

नीलम के बाद टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 18 की पार्टिसिपेंट चाहत पांडेय भी इस नये रियलिटी शो का हिस्सा होंगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कन्फर्म किया की वो भी इस शो के लिए पूरी तरह तैयार है। चाहत ने कैप्शन लिखा – बदलाव ही जीवन का नियम है, और मैं तैयार हूँ,
खुद को फिर से खोजने का सफर शुरू।’

- Advertisement -
Ad image

अब तक कौन-कौन से कंटेस्टेंट हो चुके हैं कन्फर्म

फराह खान द्वारा होस्ट किया गया यह रियलिटी शो टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के कई मशहूर सेलिब्रिटीज को एक साथ दिखाएगा। अब तक करण पटेल, फैसल शेख और दिव्या अग्रवाल जैसे बड़े नाम शो का हिस्सा बनने के लिए तय हो चुके हैं। वहीं, शो के संभावित प्रतियोगियों के नाम भी सुर्खियों में हैं। इनमें धनश्री वर्मा, प्रतीक सहजपाल, सबा आजाद, एमिवे, अंकिता लोखंडे, कुशा कपिला, अंशुला कपूर, ओरी, श्वेता तिवारी, तान्या मित्तल, शिव ठाकरे, उर्फी जावेद, निक्की तम्बोली, अरबाज खान, श्रीसंत, रिद्धि डोगरा, मल्लिका शेरावत, विवियन डीसेना और जय भानुशाली जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।

राजमहल जैसा है लायन का घर

नए प्रोमो को शेयर करते हुए, जियो हॉटस्टार ने लिखा, “स्वागत है आपका द लायन के इस शानदार महल में। The 50, 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू हो रहा है।” जैसे ही ये प्रोमो मेकर्स ने शेयर किया, सोशल मीडिया यूजर्स ‘द 50’ हाउस की भव्यता देखकर चौंक गए। कुछ यूजर्स ने इसको कोरियाई शो ‘स्क्विड गेम’ से तुलना की, जबकि कुछ ने इसे रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से जोड़ा।

जाने ‘द 50’ शो का कांसेप्ट और इनसाइड डिटेल्स

द 50′ का कॉन्सेप्ट यह है कि हम 50 प्रसिद्ध हस्तियों को एक जगह इकट्ठा करेंगे और उन्हें कुछ मनोरंजन से भरपूर कार्य करने होंगे। धीरे-धीरे प्रतियोगी बाहर होते जाएंगे और लगभग 50 एपिसोड के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी। आपको बता दें कि शो की प्राइज मनी के बारे में भी एक दिलचस्प पहलू है। फैंस अपने पसंदीदा प्रतियोगी को चुनकर उन पर दांव लगा सकेंगे। यदि उनका चुना हुआ प्रतियोगी जीतता है, तो उन्हें भी पुरस्कार राशि का एक हिस्सा मिलेगा।

Keywords: Neelam Giri In The 50, Chahat Pandey In The 50

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू