काशी: हजारों सालों से लोग मणिकर्णिका घाट को मोक्ष का दरवाजा मानते आए हैं। वाराणसी का यह घाट सिर्फ एक धार्मिक जगह नहीं, बल्कि काशी की पहचान में भी गहराई से बसा हुआ है। यहां माना जाता है कि जो भी इंसान अंतिम संस्कार के लिए आता है, उसकी आत्मा जन्म-मरण के चक्कर से आज़ाद हो जाती है। इतने लंबे वक्त से घाट पर पूजा-पाठ, संस्कार और रिवाज चलते आ रहे हैं।
लेकिन हाल ही में जब सरकार ने घाट और उसके आसपास के इलाकों को चौड़ा करने और सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू किया, तो बवाल मच गया। बुलडोज़र चलने लगे, वीडियो वायरल हुए, और सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे। स्थानीय लोग, पुजारी और इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले सब सड़कों पर उतर आए।
Bulldozer action at Manikarnika Ghat!!!
— Rishiii (@whois_rishi) January 12, 2026
Some places aren't for beautifications It's for faith, history, and respect and they should be preserved.🙏 #banaras #PreserveManikarnika #GangaGhat pic.twitter.com/ou1SsGw09r
ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचाने का आरोप
लोगों का आरोप है कि इस काम में कई पुराने मंदिरनुमा ढांचे, मूर्तियां और ऐतिहासिक निशान टूट गए। सबसे ज्यादा गुस्सा उस छोटे मंदिर के टूटने पर है, जिसे देवी अहिल्याबाई होलकर से जोड़ा जाता है। अहिल्याबाई होलकर को वैसे भी देशभर में मंदिरों और घाटों को संवारने के लिए याद किया जाता है। आलोचक कह रहे हैं कि ये ढांचे सिर्फ पत्थर या ईंट नहीं, बल्कि हमारी यादों, परंपराओं और संस्कृति का हिस्सा हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे “इतिहास का निर्मम विनाश” बता रहे हैं। उनका कहना है कि विकास के नाम पर संस्कृति को ही मिटाया जा रहा है।
Devi Ahilyabai Holkar was a prominent figure in restoring and reconstructing many of India's biggest and oldest temples like Kashi Vishwanath, Somanth etc to their original glory. But Varanasi local body destroyed her idol on Manikarnika ghat for the sake of redevelopment. pic.twitter.com/YGACG6NUiq
— Anirudh dubey (@adnightowl95) January 15, 2026
पारदर्शिता पर उठा सवाल
अब मामला राजनीति तक पहुंच चुका है। कई नेता और बुद्धिजीवी सामने आए हैं। एनसीपी की सुप्रिया सुले ने कहा कि मणिकर्णिका घाट जैसा ऐतिहासिक स्थल अगर बदलता है, तो ये बड़ी चिंता की बात है।
Manikarnika Ghat, Varanasi, is a sacred site of immense cultural and historical significance, shaped over centuries and closely associated with the legacy of Punyashlok Ahilyadevi Holkar.
— Supriya Sule (@supriya_sule) January 14, 2026
Reports of alterations affecting this heritage are deeply concerning.
Requesting Hon. Yogi… pic.twitter.com/vzzYnhD5Uh
वहीं, लेखिका और इतिहासकार सहाना सिंह ने सरकार से पारदर्शिता की मांग की है। उनका सवाल है, घाट के नए रूप की तस्वीर साफ क्यों नहीं की जा रही? हिंदू स्थापत्य के पारंपरिक रंग-रूप को बचाने की ठोस योजना कहां है? जो मूर्तियां और प्रतिमाएं हटाई गईं, उन्हें सुरक्षित रखने का कोई इंतजाम क्यों नहीं दिखता?
Scary videos are emerging from the Manikarnika Ghat restoration project. Why can’t the Modi govt share their plans for what the Ghat will look like? Are they planning to make it look like the rest of the renovations they have done? Will the elements of Hindu architecture be… pic.twitter.com/G0uW0GcKUy
— Sahana Singh (@singhsahana) January 13, 2026
कशी को बदनाम करने की कोशिश: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हमारी काशी में भाजपा सरकार “रिनोवेशन” के नाम पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी (1771) की ऐतिहासिक धरोहर मणिकर्णिका घाट को तोड़ रही है। यह विकास नहीं, काशी की आत्मा और सनातन संस्कृति पर सीधा हमला है।
— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) January 14, 2026
मणिकर्णिका घाट हो या वाराणसी की दालमंडी—भाजपा… pic.twitter.com/HNNqp8knQE
विकास और संवेदनशीलता के बीच संतुलन की चुनौती
दूसरी तरफ, जो लोग विकास के पक्ष में हैं, उनका तर्क है कि भीड़, सुरक्षा और सफाई के लिए नई सुविधाएं जरूरी हैं। घाट के रास्ते तंग हैं, जगह कम है, और कई बार अव्यवस्था से हादसे हो जाते हैं। लेकिन विरोध करने वाले कहते हैं, मणिकर्णिका घाट जैसे जगह सिर्फ सीमेंट-ईंट की बात नहीं है। यहां हर पत्थर का मतलब है, हर दीवार का इतिहास है।
The redevelopment of Manikarnika Ghat is being undertaken for the welfare of the people of #Varanasi.
— All India Radio News (@airnewsalerts) January 17, 2026
Varanasi DM says that all artwork and sculptures will be restored in their original form after redevelopment. Locals say that this initiative is in the interest of the… pic.twitter.com/yMGezS6UID
अभी तो सवाल यही है—क्या हम अपनी आस्था और इतिहास को बचाते हुए आगे बढ़ सकते हैं, या फिर तेज़ रफ्तार विकास की दौड़ में कुछ जरूरी चीजें पीछे छूट जाएंगी?
Keywords: Manikarnika Ghat, Varanasi Redevelopment, Hindu Cremation Ground, Ahilyabai Holkar, Religious Sensitivity

