- Advertisement -

Republic Day 2026: दिल्ली एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर, 21 से 26 जनवरी तक इस टाइम के बीच एक भी प्लेन नहीं भरेगी उड़ान

अगर आप 21 से 26 जनवरी के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रा कर रहे हैं, तो ध्यान दें कि गणतंत्र दिवस और सुरक्षा कारणों से हवाई क्षेत्र कुछ घंटों के लिए बंद रहेगा, जिससे उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

3 Min Read

दिल्ली: दिल्ली से उड़ान भरने या यहां उतरने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। गणतंत्र दिवस के चलते 21 से 26 जनवरी 2026 तक हर दिन कुछ घंटों के लिए दिल्ली का एयरस्पेस पूरी तरह बंद रहेगा। इन घंटों में न कोई फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी, न ही यहां से टेक-ऑफ कर पाएगी। सरकार ने इसके लिए NOTAM ( Notice to Air Missions ) जारी कर दिया है, ताकि एयरलाइंस और पायलट्स अपनी फ्लाइट्स पहले से री-शेड्यूल कर सकें। दिल्ली देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है, तो इसका असर सिर्फ राजधानी पर नहीं, बल्कि देश-विदेश की कई फ्लाइट्स पर पड़ेगा।

- Advertisement -
Ad image

कब और कितनी देर रहेगा हवाई क्षेत्र बंद

अब टाइमिंग पर ध्यान दें। 21 से 26 जनवरी तक रोज सुबह 10:20 से दोपहर 12:45 तक दिल्ली के आसमान में किसी भी तरह की उड़ान पर रोक रहेगी। इन घंटों में फ्लाइट्स पूरी तरह बंद रहेंगी। ये कदम परेड की रिहर्सल, फुल ड्रेस रिहर्सल और 26 जनवरी के मुख्य कार्यक्रम में वायुसेना के फ्लाईपास्ट और वीवीआईपी मूवमेंट की वजह से उठाया जाता है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे से बचने के लिए ऐसा करती हैं।

हर साल क्यों किया जाता है एयरस्पेस बंद

हर साल ऐसा क्यों होता है? दरअसल, 26 जनवरी को दिल्ली में सुरक्षा सबसे कड़ी रहती है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कई विदेशी मेहमान आते हैं, और वायुसेना के फाइटर जेट्स और हेलिकॉप्टर फ्लाईपास्ट करते हैं। ऐसे माहौल में आम उड़ानों को एयरस्पेस में आने देना रिस्की हो सकता है। इसलिए हर साल गणतंत्र दिवस से पहले और 26 जनवरी को कुछ घंटों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया जाता है। NOTAM के जरिए एयरलाइंस को पहले ही खबर दे दी जाती है, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

- Advertisement -
Ad image

यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?

अब बात करें कि यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा। साफ है, इस बंदी की वजह से कई फ्लाइट्स के डिपार्चर और अराइवल टाइम बदल सकते हैं। कुछ फ्लाइट्स कैंसिल या री-शेड्यूल भी हो सकती हैं। खासकर जिनकी कनेक्टिंग फ्लाइट्स हैं, उन्हें ज्यादा अलर्ट रहना चाहिए। ऊपर से कोहरे की वजह से देरी की दिक्कत और बढ़ सकती है। एविएशन एनालिटिक्स कंपनी सिरियम के मुताबिक, इस दौरान 600 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में बेहतर यही है कि यात्री अपनी फ्लाइट का स्टेटस पहले चेक करें, एयरलाइन से अपडेट लेते रहें और एयरपोर्ट पर समय से थोड़ा पहले पहुंचें।

Keywords: Delhi Airport Airspace Closure, Republic Day 2026, Delhi Flights Affected, Republic Day Rehearsal, Airspace Restrictions

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू