- Advertisement -

BMC Election 2026: आवास-परिवहन से लेकर पर्यावरण तक, जानें शिवसेना-बीजेपी ने महायुति संकल्प पत्र में किए कौन-कौन से वादें

बीएमसी चुनाव 2026 से पहले शिवसेना-बीजेपी महायुति ने मुंबई के लिए साझा घोषणा पत्र जारी किया। इसमें आवास, परिवहन, पर्यावरण और सुरक्षा पर ध्यान देते हुए 'आधुनिक और टिकाऊ मुंबई' का रोडमैप पेश किया गया।

3 Min Read

मुंबई: बीएमसी चुनाव 2026 नज़दीक आते ही शिवसेना और बीजेपी की महायुति ने मुंबई के लिए एक बड़ा घोषणा पत्र पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कहते हैं, ये दस्तावेज़ मुंबईकरों की ज़िंदगी को बदलने वाला है। सबसे बड़ा मुद्दा, हमेशा की तरह, घर का ही है। महायुति ने वादा किया है, आम लोगों के लिए किफायती मकान मिलेंगे। SRA योजना के तहत जिनका हक बनता है, उन्हें मुफ्त घर मिलेंगे। पुराने, जर्जर हो चुके मकानों का भी फिर से विकास होगा, ताकि लोगों को पहले से बड़े और बेहतर घर मिल सकें। गठबंधन का दावा है, मकान देना ही नहीं, लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक ज़िंदगी देना असली मकसद है।

- Advertisement -
Ad image

ट्रांसपोर्टेशन पर मेन फोकस

परिवहन में बदलाव की बात करें तो मुंबई की ट्रैफिक और भीड़ हर किसी के सिरदर्द हैं। महायुति ने वादा किया है, अब ट्रेनों और बसों में बड़ा बदलाव दिखेगा। लोकल ट्रेन नेटवर्क को पूरी तरह अपग्रेड किया जाएगा, महिलाओं को यात्रा में 50% छूट मिलेगी, और वॉटर ट्रांसपोर्ट को भी बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, BEST की बसें अब दोगुनी, 5,000 से एकदम 10,000 होंगी। नेताओं का कहना है, इससे सफर आसान होगा, भीड़ और प्रदूषण दोनों कम होंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत हुआ तो मुंबई वर्ल्ड क्लास सिटी बनने के रास्ते पर है, यही दावा किया गया है।

कचरे से बिजली तक की योजना

महायुति के घोषणा पत्र में साफ कहा गया है, समुद्र में जाने वाले हर बूंद गंदे पानी का शुद्धिकरण होगा। ठोस कचरे से बिजली बनेगी, और इसके लिए बड़ी रकम, 17,000 करोड़ रुपये, लगाई जाएगी। पानी और हवा की क्वालिटी सुधरे, कार्बन कम हो, और मुंबई टिकाऊ शहर बने, ये सब साफ-साफ लिखा है। महायुति कहती है, विकास और पर्यावरण में संतुलन सबसे जरूरी है, ताकि आने वाली नस्लें भी मुंबई में सुकून से रह सकें।

- Advertisement -
Ad image

विपक्ष का हमला

सुरक्षा का सवाल भी यहां बड़ा है। महायुति ने वादा किया है कि आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर बनाए गए एआई टूल्स से बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की जाएगी। लेकिन राजनीति भी गर्म है। शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) का आरोप है, बीजेपी ने घोषणा पत्र देर से पेश किया और असल में उनके पास मुंबई के लिए कोई ठोस प्लान है ही नहीं। आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए, चुनाव से ठीक पहले आया ये दस्तावेज़ सिर्फ औपचारिकता है। फिर भी, महायुति जोर देकर कहती है, उनका घोषणा पत्र सिर्फ वादों की लिस्ट नहीं, बल्कि मुंबई के भविष्य की असली तस्वीर है।

Keywords: BMC Elections 2026, Mahayuti Manifesto, Urban Infrastructure, Affordable Housing, Environmental Sustainability

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू