- Advertisement -

अयोध्या के राम मंदिर में नमाज़ पढ़ने की कोशिश करता कश्मीरी शख्स पकड़ा गया, पुलिस ने लिया हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर परिसर में कश्मीर से आया एक शख्स नमाज पढ़ने की कोशिश करता पकड़ा गया। सुरक्षा बलों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी।

3 Min Read

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में आज सुबह कुछ ऐसा हुआ, जिसने सुरक्षा को लेकर सबको चिंता में डाल दिया। खबर है कि एक शख्स गेट D1 से मंदिर में घुसा, दर्शन किए और फिर सीधा दक्षिणी परकोटे की तरफ चला गया। जहां उसने सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश की। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका तो वो एक खास समुदाय के नारे लगाने लगा। हालात को बिगड़ने से पहले ही सुरक्षा बलों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। इसके बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

- Advertisement -
Ad image

आरोपी हिरासत में

पकड़ा गया शख्स अहमद शेख है, जो जम्मू-कश्मीर के शोपियां का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके पास से 2700 रुपये, कुछ ड्राई फ्रूट्स और एक डायरी मिली है, जिसमें कई फोन नंबर लिखे हैं। शुरुआती पूछताछ के बाद मामला गंभीर लगा तो IB की टीम भी जांच में जुट गई। कश्मीर पुलिस से भी उसकी पृष्ठभूमि की जानकारी मांगी गई है। एजेंसियां ये पता लगाने में लगी हैं कि अहमद अयोध्या क्यों आया था, उसका मकसद क्या था, और क्या वो किसी नेटवर्क से जुड़ा है।

हर एंगल से जांच जारी

राम मंदिर जैसे संवेदनशील जगह पर अगर ऐसी हरकत हो जाए तो उसे नजरअंदाज करना मुमकिन नहीं। इसी वजह से जांच एजेंसियां हर पहलू को टटोल रही हैं। आरोपी की मानसिक हालत, उसकी यात्रा का मकसद, मंदिर परिसर तक उसकी पहुंच और डायरी में दर्ज नंबर, हर चीज़ खंगाली जा रही है। अभी साफ नहीं है कि ये किसी साजिश का हिस्सा है या फिर अकेले की गई हरकत, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां कोई कसर नहीं छोड़ रहीं।

- Advertisement -
Ad image

अयोध्या में नॉन-वेज डिलीवरी पर बैन

इस घटना के बाद अयोध्या प्रशासन ने भी बड़ा कदम उठाया है। राम मंदिर और ‘पांच कोसी परिक्रमा’ के 15 किलोमीटर के दायरे में अब ऑनलाइन नॉन-वेज फूड डिलीवरी पूरी तरह रोक दी गई है। प्रशासन के मुताबिक, शिकायतें मिल रही थीं कि फूड डिलीवरी ऐप्स से बैन के बावजूद नॉन-वेज सप्लाई हो रही थी। कुछ होटलों और होमस्टे को भी चेतावनी दी गई है, जिन पर नॉन-वेज और शराब परोसने के आरोप लगे।

Keywords: Ram Mandir Security, Ayodhya News, Temple Security Breach, IB Investigation, Sensitive Religious Site, Ayodhya Administration

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू