झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में मामला लूटपाट का लग रहा था, लेकिन आगे की जांच में स्पष्ट हुआ कि अनीता की हत्या गोली मारकर की गई थी। इस मामले में जांच कर रही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्याकांड का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी जानकारी देने वाले को पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
दि0 05.01.26 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि थाना नवाबाद क्षेत्र में ऑटो पलटने से 36 वर्षीय महिला दब गई है। पुलिस द्वारा मौके पर जाकर शव को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। शक के आधार पर मृतका के पति द्वारा दी गई तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। @sspjhansi @bbgtsmurthyips की बाइट pic.twitter.com/mMNpOahjV4
— Jhansi Police (@jhansipolice) January 5, 2026
झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी का शव रविवार रात स्टेशन रोड के पास मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान हत्या की सुई तीन लोगों की ओर गई, जिनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा और मुख्य आरोपी मुकेश झा अब भी फरार है। उसकी तलाश जारी है और उस पर इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी ने बताया कि अनीता और मुकेश के बीच पिछले कई वर्षों से दोस्ती थी और वे साथ रहते थे। बाद में दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। अनीता की बहन का आरोप है कि मुकेश काफी समय से अनीता को परेशान कर रहा था और उसे धमकियां भी दे रहा था।
परिवार का पालन-पोषण करने के लिए अनीता ने करीब पांच साल पहले लोन लेकर एक ऑटो खरीदा था। वह दिन-रात ऑटो चलाकर अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रही थी। उसके हौसले और मेहनत की सराहना करते हुए तत्कालीन डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने अनीता को सम्मानित भी किया था।
Keywords: Jhansi Woman Auto Driver Murder, Anita Chaudhary Killing Case, First Female Auto Driver Jhansi, UP Crime News Jhansi

