नए साल का स्वागत देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग अलग अंदाज से करते हैं। कोई डीजे की धुन पर थिरककर नए साल का जश्न मनाता है, तो कई लोग देवी-देवताओं के दर्शन कर नए साल की शुरुआत करते हैं। ऐसा ही माहौल उत्तर प्रदेश के अयोध्या और मथुरा में भी देखने को मिलता है। इसी बीच ब्रज में अभिनेत्री सनी लियोन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। संत समाज ने इसका कड़ा विरोध किया और आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली।
दरअसल, कान्हा की नगरी मथुरा में न्यू ईयर के मौके पर एक जाने-माने होटल में अभिनेत्री सनी लियोन का कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन संत समाज के भारी विरोध के चलते आखिरकार इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। डीजे कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि मथुरा की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं और साधु-संतों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए शो को कैंसिल करने का फैसला लिया गया है।
संतों ने किया था कड़ा विरोध
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश फलाहारी महाराज ने सनी लियोन के कार्यक्रम का खुलकर विरोध किया, जिसके बाद अन्य साधु-संत भी उनके समर्थन में आ गए। संतों का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम मथुरा की पावन धरती को अपवित्र करने की साजिश हैं। इसी विरोध के चलते सनी लियोन का कार्यक्रम आखिरकार रद्द कर दिया गया।
Keywords: Sunny Leone Mathura Controversy, Sunny Leone Show Cancelled, Sant Protest Sunny Leone Event

