- Advertisement -

द ग्रेट खली की जमीन पर कब्जा! लेकिन तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, जानें पूरा मामला

मशहूर रेसलर द ग्रेट खली (दलीप राणा) हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक बड़े जमीनी विवाद में फंस गए हैं। खली का आरोप है कि भू-माफिया उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में लगे हैं।

3 Min Read

मशहूर रेसलर द ग्रेट खली (दलीप राणा) हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में एक बड़े जमीनी विवाद में फंस गए हैं। खली का आरोप है कि भू-माफिया उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में लगे हैं। इसी शिकायत को लेकर खली शुक्रवार को नाहन पहुंचे, जहां उन्होंने उपायुक्त (DC) से मुलाकात कर अपनी समस्या की पूरी जानकारी दी। इस दौरान गांव की कुछ महिलाएं भी उनके साथ थीं, जिन्होंने न्याय की मांग की। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे 28-8 बीघा जमीन के सह-स्वामी हैं और पिछले पाँच दशकों से वहां रह रहे हैं, लेकिन अब उन पर जमीन हड़पने का दबाव बनाया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

खली ने कही ये बात

खली ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा पर आरोप लगाया कि वर्ष 2005 में यह जमीन एक महिला के नाम थी और उसे कानूनी तौर पर पंजीकृत करवाया गया था। खली के अनुसार, वर्ष 2013 में उनके पिता ज्वाला राम ने यह जमीन उक्त महिला से पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद खरीदी थी और तब से इस पर उनका मालिकाना हक है। खली का दावा है कि अब उन पर दबाव बनाकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

खली के आरोप झूठ और भ्रामक: तहसीलदार

दूसरी ओर, सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पिछले कई दिनों से चल रहे इस जमीन विवाद पर तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने दस्तावेज़ और सबूत पेश करते हुए खली के आरोपों को झूठा और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि खली ने बटामंडी के पास जो जमीन खरीदी है उसका खसरा नंबर 8 है, लेकिन वे जमीन नंबर 6 पर कब्जा किए बैठे हैं।

- Advertisement -
Ad image

तहसीलदार के अनुसार, इस विवाद को सुलझाने के लिए विभाग द्वारा कई बार डिमार्केशन के लिए बुलाया गया, लेकिन खली एक बार भी उपस्थित नहीं हुए, जिससे मामला और उलझता गया। उन्होंने कहा, “अगर खली के पास जमीन से जुड़े दस्तावेज़ हैं, तो वे उन्हें पेश करें। आम जनता हो या सेलिब्रिटी, सभी के लिए कानून एक जैसा है। हम अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं और किसी भी तरह के दबाव में नहीं आएंगे।”

Keywords: Great Khali Land Dispute, Himachal Land Controversy, Ponta Sahib Land Case

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू