- Advertisement -

धू-धू कर जल उठी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, एक शख्स की मौत, देखें वीडियो

आंध्र प्रदेश में टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब ट्रेन के दो एसी डिब्बों में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई।

2 Min Read

आंध्र प्रदेश में टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब ट्रेन के दो एसी डिब्बों में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। इस दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जो उसी एसी कोच में सवार था। यह आग उस समय लगी, जब टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस विशाखापत्तनम से करीब 66 किलोमीटर दूर यालामंचिली के पास पहुंची थी।

- Advertisement -
Ad image

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हालात बेहद भयावह नजर आ रहे हैं। खिड़कियों से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं और चारों ओर धुआं व लपटें उठती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह आग रात करीब 12 बजे के बाद लगी थी। उस समय एसी कोच में करीब 75 यात्री सवार थे।

रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सेफ्टी मिशन / SCR और DRM विजयवाड़ा को अलर्ट किया गया। इसके बाद अधिकारियों की टीम सुरक्षा और मेडिकल सुविधाओं के साथ घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल रेलवे अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

हेल्पलाइन नंबर

एलामंचिली: 7815909386

अनकापल्ले: 7569305669

टूनी: 7815909479

समलकोट: 7382629990

राजमुंदरी:

  • 088-32420541
  • 088-32420543

एलुरु: 7569305268

विजयवाड़ा: 0866-2575167

Keywords: Railway News, Railway Fire Accident, Tatanagar Ernakulam Express, Indian Railway

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू