- Advertisement -

Squash World Cup 2025: भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीता स्क्वैश वर्ल्ड कप का खिताब, पीएम मोदी ने दी बधाई

स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉप सीड हांगकांग को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

3 Min Read

स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 में भारत ने चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉप सीड हांगकांग को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब भारतीय टीम ने यह प्रतिष्ठित वर्ल्ड टाइटल जीता है। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2023 के संस्करण में रहा था, जब टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

- Advertisement -
Ad image

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एसडीएटी स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 में अपना पहला ऐतिहासिक वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर भारतीय स्क्वैश टीम को हार्दिक बधाई। जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलावन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह ने शानदार समर्पण, मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है। यह जीत निश्चित रूप से देश के युवाओं के बीच स्क्वैश खेल की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।”

बिना हारे भारत ने रचा इतिहास

टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। ग्रुप स्टेज में भारत ने स्विट्जरलैंड और ब्राजील को 4-0 से हराकर दमदार शुरुआत की। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ, जहां टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला दो बार की चैंपियन मिस्र से हुआ, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 3-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह पक्की की।

- Advertisement -
Ad image

फाइनल में दमदार प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने शानदार खेल दिखाते हुए विश्व रैंकिंग में 37वें नंबर की खिलाड़ी ली का यी को 3-1 से हराकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद एशियाई खेलों की पदक विजेता अभय सिंह ने एलेक्स लाउ को 3-0 से मात दी। अंतिम मुकाबले में 17 वर्षीय युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह ने दुनिया की 31वीं रैंक की खिलाड़ी टोमैटो हो को 3-0 से हराकर भारत की ऐतिहासिक जीत पक्की कर दी।

Keywords: India Squash World Cup 2025, Squash World Cup India Win

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू