- Advertisement -

Sydney Bondi Beach Terror Attack: सिडनी में हमला करने वाले आतंकी का निकला PAK कनेक्शन, फिशिंग के बहाने निकले थे हमला करने

सिडनी के बॉन्डी बीच पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 16 निर्दोष लोगों की मौत हो गई।

2 Min Read

सिडनी के बॉन्डी बीच पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 16 निर्दोष लोगों की मौत हो गई। अचानक हुए इस हमले ने वहां मौजूद लोगों में भारी दहशत फैला दी।

- Advertisement -
Ad image

इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी बाप-बेटे बताए जा रहे हैं। इनमें 50 वर्षीय साजिद अकरम और उसका 24 वर्षीय बेटा नाविद अकरम शामिल हैं। दोनों पूरी तैयारी और पक्के इरादे के साथ आए थे और समुद्री तट पर फेस्टिवल का आनंद ले रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले का मुख्य आरोपी साजिद अकरम पाकिस्तान का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई में दोनों आतंकियों में से साजिद अकरम को मौके पर ही मार गिराया गया, जबकि उसका बेटा नाविद अकरम घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -
Ad image

मछली पकड़ने के बहाने निकला था घर से

आतंकी नाविद अकरम की मां वेरेना अकरम ने मीडिया को बताया कि उनका बेटा बेहद साधारण स्वभाव का था। उसे न तो शराब पीने का शौक था और न ही वह सिगरेट पीता था। उन्होंने बताया कि आतंकी हमले से ठीक पहले जब उनकी नाविद से आखिरी बातचीत हुई थी, तब उसने अपने पिता साजिद अकरम के साथ मछली पकड़ने जाने की बात कही थी।

वेरेना अकरम ने यह भी बताया कि नाविद पेशे से राजमिस्त्री था, जबकि उसके पिता फल बेचने का काम करते थे। हालांकि, उनका कहना है कि नाविद पिछले कुछ समय से बेरोजगार था। पुलिस के अनुसार, मारे गए आतंकी साजिद अकरम के पास से छह बंदूकें बरामद की गई हैं।

Keywords: Bondi Beach Terror Attack, Sydney Beach Shooting, Bondi Beach Shooting, Sydney Terror Attack, Australia Terror Attack

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू