- Advertisement -

धर्मेंद्र के बिना उनका पहला जन्मदिन मना रहा देओल परिवार, हेमा मालिनी से लेकर सनी-ईशा तक आंखें नम करने वाली भावुक श्रद्धांजलियां

पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल, भतीजे अभय देओल और बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेशों के जरिए उन्हें याद किया।

6 Min Read

8 दिसंबर का दिन हमेशा धर्मेंद्र के परिवार और उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास होता था। इस दिन परिवार वाले उनके जन्मदिन की तैयारियों में व्यस्त रहते थे, लेकिन इस बार वह खुशी ग़म में बदल गई है। यह पहला मौका है जब धर्मेंद्र का जन्मदिन उनके बिना मनाया जा रहा है। उनके 90वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने एक भावुक पत्र लिखकर अपने पति को याद किया।

- Advertisement -
Ad image

हेमा ने धर्मेंद्र के गुजरने के बाद उनके पहले जन्मदिन पर एक दिल छू लेने वाला खत लिखा और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। साथ ही, उन्होंने धर्मेंद्र के साथ अपनी दो तस्वीरें भी साझा की, जिनमें एक में वह लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं और दूसरी में वह धर्मेंद्र को अपने हाथों से पेड़े खिला रही हैं। इस पत्र में हेमा ने धर्मेंद्र के प्रति अपनी गहरी भावनाओं और प्यार का इज़हार किया, साथ ही उन यादगार पलों को भी साझा किया, जो उन्होंने अपने पति के साथ बिताए थे।

हेमा मालिनी का इमोशनल पोस्ट

धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके पहले जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने एक भावुक और दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, ” धर्म जी, जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे दिल। दो हफ्ते से अधिक समय बीत चुका है जब आपने मुझे टुटा हुआ छोड़ दिया, धीरे-धीरे अपने टूटे हुए टुकड़ों को इकट्ठा कर रही हूं और अपनी जिंदगी को फिर से संजोने की कोशिश कर रही हूं, यह जानते हुए कि आप हमेशा मेरी आत्मा के साथ रहेंगे। हमारे साथ बिताए गए खुशहाल पलों को कभी नहीं मिटाया जा सकता और उन यादों को दोबारा जीने से मुझे बहुत सुकून और खुशी मिलती है। मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं कि हमें साथ बिताए प्यारे साल मिले, हमारी दो खूबसूरत बेटियों के लिए जिन्होंने हमारे बीच के प्यार को और मजबूत किया और उन सभी सुंदर, खुशहाल यादों के लिए जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी। आपके जन्मदिन पर, मेरी प्रार्थना है कि भगवान आपको वह शांति और खुशी दे, जिसके आप सच्चे हकदार हैं, आपकी विनम्रता, दिल की अच्छाई और मानवता के लिए आपके प्यार के बदले में। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे, हमारे खुशहाल ‘साथ’ बिताए पल।

- Advertisement -
Ad image

सनी देओल ने शेयर की अनदेखी वीडियो

सनी देओल, जो आमतौर पर अपनी भावनाएं पब्लिक में कम ही दिखाते हैं, ने इस बार अपने पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर किया। वीडियो में धर्मेंद्र पहाड़ों के बीच बैठकर प्रकृति का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। सनी की आवाज में पूछा जाता है, “पापा, क्या मज़े कर रहे हो?” और धर्मेंद्र मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “एंजॉय कर रहा हूं मेरे बेटे।” ये पल सनी के फैंस के दिलों को छू गया। सनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि उनके पापा आज भी उनके साथ हैं, उनके अंदर हैं, और वह उन्हें हमेशा याद करेंगे।

अभय देओल ने किया अपने बड़े पापा को याद

धर्मेंद्र के भतीजे और अभिनेता अभय देओल ने भी एक पुरानी बचपन की तस्वीर साझा की, जो 1985-86 की बताई जा रही है। इस तस्वीर में छोटे अभय को धर्मेंद्र अपनी गोद में लिए हुए हैं। साथ ही, अभय ने एक खास याद साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक बार धर्मेंद्र ने उन्हें डांटने के बाद पास बुलाया और फोटोग्राफर की ओर देखने को कहा। अभय ने यह भी लिखा कि वह उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वह फिर से अपने बड़े पापा से वही बातें सुन सकेंगे।

ईशा देओल का भावुक नोट

धर्मेंद्र की छोटी बेटी ईशा देओल ने एक लंबी, भावुक पोस्ट लिखकर अपने पिता को याद किया। उन्होंने कहा कि पापा हमेशा उनके साथ रहेंगे, चाहे स्वर्ग हो या धरती। ईशा ने पिता के साथ की यादें, सीख, गाइडेंस और प्यार को “जादुई खजाना” बताया जिसे वह हमेशा दिल में संजोकर रखेंगी। उन्होंने लिखा कि पिता के मजबूत हाथों की पकड़, उनकी आवाज और उनकी शायरी कभी भुलाई नहीं जा सकेगी। ईशा ने वादा किया कि वह अपनी पूरी जिंदगी अपने पिता की विरासत को सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगी और उनके प्यार को लाखों लोगों तक पहुंचाएंगी।

Keywords: Dharmendra Birthday, Hema Malini Emotional Letter, Sunny Deol Video

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू