धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, और परिवार ने बहुत ही निजी तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया। उनकी मौत के बाद परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। लेकिन जब उनके 90वीं जयंती का दिन आया, तो उनकी बेटी ईशा देओल ने पहली बार सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में ईशा ने अपने पिता को याद करते हुए बताया की वो अपने पिता धर्मेंद्र को बहुत याद करती है।
‘स्वर्ग हो या धरती… हम हमेशा साथ रहेंगे’
ईशा देओल ने अपने पोस्ट में अपने पिता को याद करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे पापा, हमारा वादा, सबसे मजबूत रिश्ता। “हम” अपनी पूरी जिंदगी, सभी लोकों और उससे भी परे… हम हमेशा साथ रहेंगे पापा। चाहे स्वर्ग हो या धरती, हम एक हैं। अभी के लिए मैंने आपको बहुत प्यार से, ध्यान से और कीमती तरीके से अपने दिल में छिपा लिया है… बहुत अंदर, ताकि इस पूरी जिंदगी भर आप मेरे साथ रहें। जादुई, कीमती यादें… जिंदगी के सबक, सीख, मार्गदर्शन, गर्माहट, बिना शर्त प्यार, इज्जत और ताकत जो आपने मुझे अपनी बेटी के रूप में दी है, वह कभी भी किसी और से बदली नहीं जा सकती और न ही कोई उसकी बराबरी कर सकता है। पापा, मुझे आपकी बहुत याद आती है… आपकी गर्म, सुरक्षा देने वाली गले लगने वाली बातें जो सबसे आरामदायक कंबल जैसी लगती थीं, आपके नरम लेकिन मजबूत हाथों को पकड़ना, जिनमें अनकहे संदेश थे और आपकी आवाज़ जो मेरा नाम पुकारती थी, जिसके बाद कभी न खत्म होने वाली बातें, हंसी और शायरी होती थी। आपका सिद्धांत था “हमेशा विनम्र रहो, खुश रहो, स्वस्थ रहो और मजबूत रहो।” मैं वादा करती हूं कि मैं आपकी विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाऊंगी। और मैं पूरी कोशिश करूंगी कि आपका प्यार उन लाखों लोगों तक पहुंचाऊं जो आपसे उतना ही प्यार करते हैं जितना मैं करती हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा।आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।’
ईशा देओल ने किया पोस्ट
खूबसूरत यादों की झलकियां
इस भावुक पोस्ट के साथ, ईशा देओल ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह अपने पिता धर्मेंद्र के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में पापा और बेटी के बीच की गहरी और खूबसूरत बॉन्डिंग को साफ देखा जा सकता है, जो उनके रिश्ते की अनमोल गवाही है। यह तस्वीरें उस प्यार और अपनापन को दिखाती हैं, जो उनके बीच था। दिलचस्प बात यह है कि इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया गया है, जो यह संकेत देता है कि ईशा ने ट्रोलिंग और नकारात्मक प्रतिक्रियाओं से बचने के लिए यह कदम उठाया है।
Keywords: Dharmendra Deol, Esha Deol, Bollywood News, Dharmendra 90th Birth Anniversary

