पाकिस्तान की राजनीति इन दिनों कोहराम मचा हुआ है। इमरान खान से कुछ दिनों से कोई मिल नहीं पाया, जिसके बाद उनकी मौत की अफवाह उड़ने लगी। हालांकि इसी बीच खबर आई कि इमरान खान सुरक्षित हैं, और सरकार पर दबाव बढ़ने के बाद उनकी बहन को उनसे मिलने की अनुमति दे दी गई।
इसी दौरान इमरान खान की बहन अलीमा खान का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को लेकर कहा कि उनकी विचारधारा कठोर और कट्टरपंथी है। अलीमा खान के अनुसार, भारत के खिलाफ सेना प्रमुख की सोच शत्रुतापूर्ण है और भारत-पाकिस्तान सीमा पर शांति भंग करने के प्रयास अक्सर उनकी ओर से किए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई उनकी विचारधारा का विरोध करता है, तो उसे निशाना बनाया जा सकता है।
पाकिस्तान में नया विवाद
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान के इस बयान ने पूरे पाकिस्तान में नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने इमरान खान की सोच को लेकर कहा कि वे भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं और भारत से रिश्ते बेहतर करने की दिशा में कई बार पहल कर चुके हैं। लेकिन जब पाकिस्तान में कट्टरपंथी सोच वाली सरकार आती है, तो देश में अशांति का माहौल बन जाता है।
गौरतलब है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तानी सेना हमेशा से आतंकियों का सहारा लेती आई है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे भी ऐसी ही रणनीति देखी गई। हालांकि इस बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी और भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये उसे करारा जवाब दिया।
Keywords:– Aleema Khan allegations, Asim Munir wants India war, Pakistan Army Chief India tensions

