पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नदिया के रेलवे कॉलोनी में एक सर्दी के मौसम में किसी ने एक नवजात बच्चे को बाहर छोड़ दिया था। नवजात बच्चे के शरीर पर कपड़े का एक टुकड़ा तक नहीं था। देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि किसी ने नवजात बच्चे को जन्म के तुरंत बाद ही वहां पर छोड़ दिया था।
लेकिन किसी ने कहा है ना, जाको राखे साइयां मार सके न कोई … कुछ ऐसा ही उस मासूम नवजात बच्चे के साथ हुआ। ठंड की ठिठुरन में अचानक कुछ कुत्तों की नजर उन बच्चों पर पड़ी और उन्होंने बच्चे को चारो तरफ से घेर लिया। इस दौरान मानो कुत्तों की झुंड ने बच्चे की सुरक्षा को लेकर खुद को मुस्तैद कर लिया हो। इस दरम्यान बच्चे के पास किसी को आने नहीं आने दे रहे थे। और न ही बच्चे को हवा लग रही थी।
लोग देख के रह गए दंग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह के वक्त जब राधा नामक महिला शौचालय जा रही थीं, तभी उनकी नज़र एक नवजात शिशु पर पड़ी, जिसे आवारा कुत्तों ने चारों ओर से घेरा हुआ था। मानों ऐसा लग रहा था कि कुत्ते नवजात बच्चे की सुरक्षा में तैनात हों। राधा ने तुरंत बच्चे को उठाया और स्थानीय अस्पताल में लेकर गई और डॉक्टरों को दिखाया
नवजात बच्चे के शरीर पर किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं था। सिर्फ सिर पर थोड़े खून लगे थे। जिससे प्रतीत हो रहा था कि बच्चे को जन्म देने के बाद किसी ने छोड़ दिया हो। फ़िलहाल मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं नवजात को शिशु कल्याण को सौंपा गया है ताकि उसकी देखभाल अच्छे से हो सके।
Keywords: Bengal Newborn Rescue, Stray Dogs Save Baby, Washroom, West Bengal Shocking Incident, Dogs Protect Newborn

