- Advertisement -

मंत्री उदय सामंत ने  आरोप लगाने वालो पर किया पलटवार,  कपड़ों के बैग को पैसों का बैग बताना गंदी मानसिकता 

मंत्री उदय सामंत ने वैभव नाईक को याद दिलाते हुए आगे कहा कि सिंधुदुर्ग में प्राकृतिक आपदा के दौरान एकनाथ शिंदे ने व्यापक मदद की थी।

2 Min Read

रत्नागिरी में शिवसेना उपनेता और राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने उबाठा के पूर्व विधायक वैभव नाईक पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ चुनाव प्रचार के दौरान जो बैग थे, वे सिर्फ कपड़ों के थे। लेकिन वैभव नाईक ने उन्हें “पैसों की बोरियां” बताकर एक बचकाना और राजनीतिक रूप से गैर-जिम्मेदाराना आरोप लगाया है।

- Advertisement -
Ad image

उदय सामंत ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कई दिनों से नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और लगातार अलग-अलग जगहों पर रात बिताते हैं, इसलिए उनके साथ कपड़ों के बैग होना स्वाभाविक है। वैभव नाईक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनका आरोप सिर्फ राजनीतिक दृष्टि से दिया गया बयान है। उबाठा पर टिप्पणी करते हुए सामंत ने कहा कि “जो नेता घर से बाहर ही नहीं निकलते, उन्हें किसी बैग की जरूरत ही नहीं पड़ती।”

मंत्री उदय सामंत ने वैभव नाईक को याद दिलाते हुए आगे कहा कि सिंधुदुर्ग में प्राकृतिक आपदा के दौरान एकनाथ शिंदे ने व्यापक मदद की थी, और यह सोचकर की थी कि कहीं इससे नाईक की राजनीतिक छवि को नुकसान न पहुंचे। लेकिन आज नाईक उसी एकनाथ शिंदे पर आरोप लगा रहे हैं। सामंत ने कहा कि “शिंदे की ताकत हजारों कार्यकर्ता हैं, उन्हें पैसे बांटने की कोई जरूरत नहीं।”

- Advertisement -
Ad image

अंत में उन्होंने कहा कि महायुति के नेता कभी भी अपने सहयोगी दलों पर टिप्पणी नहीं करते और गठबंधन को मजबूत रखने के लिए सभी को अपनी परिपक्वता दिखानी चाहिए।

Keywords: Uday Samant Remarks, Bag Controversy, Vaibhav Naik Allegation

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू