भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की सिंगर पलाश मुच्छल की शादी शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। स्मृति मंधाना के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से 23 नवंबर को उनकी शादी नहीं हो सकी। मंधाना ने कहा कि जब तक उनके पिता स्वस्थ नहीं होते, शादी स्थगित रहेगी।
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी आज यानी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन अचानक स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण विवाह स्थगित कर दिया गया। परिवार के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि की है।
शादी से पहले रस्में धूमधाम से हुईं
हाल ही में महाराष्ट्र के सांगली में हल्दी और मेहंदी की रस्में धूमधाम से संपन्न हुई थीं। इन रस्मों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। लेकिन पिता की स्वास्थ्य समस्या के चलते यह खुशी का मौका फिलहाल स्थगित हो गया।
स्मृति ने परिवार को दी प्राथमिकता
मंधाना के मैनेजर ने मीडिया को बताया कि स्मृति अपने पिता के बहुत करीब हैं। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक उनके पिता पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते, तब तक शादी नहीं होगी।
स्मृति मंधाना की हालिया उपलब्धियां
स्मृति मंधाना ने हाल ही में महिला वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस टूर्नामेंट में मंधाना ने 9 मैचों में 434 रन बनाए, और उनका औसत 54.25 रहा। हालांकि, वे ODI वर्ल्ड कप इतिहास में 1000 रन के आंकड़े तक पहुंचने से केवल 7 रन दूर रह गईं।
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी फिलहाल स्थगित है, लेकिन फैंस उनकी खुशियों के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। परिवार को प्राथमिकता देना और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना इस समय मंधाना के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
Keywords:– Smriti Mandhana Wedding, Smriti Mandhana father health, Smriti Mandhana latest news

