- Advertisement -

माँ बनीं कटरीना कैफ 42 की उम्र में दिया बेटे को जन्म, विक्की कौशल के घर गूंजी खुशियों की किलकारी

42 साल की उम्र में कटरीना कैफ ने बेटे को जन्म देकर फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, विक्की कौशल ने पोस्ट कर कहा हमारी खुशियों का खिलौना आ चुका है, भगवान का शुक्रिया!”

2 Min Read

बॉलीवुड इंडस्ट्री से इस वक्त एक बेहद बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल अब मां-बाप बन गए हैं। उनके घर नन्हा राजकुमार आया है। इस खुशखबरी के साथ ही पूरे कौशल परिवार में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल के पेरेंट्स भी खुशी से झूम उठे हैं, वहीं भाई सनी कौशल अपने भतीजे के आने से बेहद एक्साइटेड हैं। दोनों के घर पर इन दिनों जश्न का माहौल है।

- Advertisement -
Ad image

कटरीना और विक्की ने प्रेग्नेंसी की खबर काफी देर से साझा की थी, लेकिन जैसे ही बेबी के आने का समय नजदीक आया, दोनों ने फैन्स को इसकी जानकारी खुद दी। इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ ये खुशखबरी साझा की है।

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है। हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है। हम भगवान का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने हमें ये अनमोल तोहफा दिया है , हमारा बेटा। 7 नवंबर 2025 कटरीना और विक्की।”

- Advertisement -
Ad image

विक्की की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। फैन्स और सेलेब्स दोनों ही इस प्यारे कपल को पैरेंटहुड की इस नई यात्रा के लिए दिल से बधाई दे रहे हैं।

कटरीना और विक्की की जोड़ी हमेशा से ही फैन्स की फेवरेट रही है, और अब उनके घर आए इस नन्हे मेहमान ने उनके जीवन में एक नई रोशनी भर दी है।

Keywords: Katrina Kaif Baby Boy, Vicky Kaushal Father, Katrina Motherhood, Bollywood Celebrity Baby News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू