बॉलीवुड इंडस्ट्री से इस वक्त एक बेहद बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल अब मां-बाप बन गए हैं। उनके घर नन्हा राजकुमार आया है। इस खुशखबरी के साथ ही पूरे कौशल परिवार में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल के पेरेंट्स भी खुशी से झूम उठे हैं, वहीं भाई सनी कौशल अपने भतीजे के आने से बेहद एक्साइटेड हैं। दोनों के घर पर इन दिनों जश्न का माहौल है।
कटरीना और विक्की ने प्रेग्नेंसी की खबर काफी देर से साझा की थी, लेकिन जैसे ही बेबी के आने का समय नजदीक आया, दोनों ने फैन्स को इसकी जानकारी खुद दी। इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ ये खुशखबरी साझा की है।
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है। हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है। हम भगवान का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने हमें ये अनमोल तोहफा दिया है , हमारा बेटा। 7 नवंबर 2025 कटरीना और विक्की।”
विक्की की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। फैन्स और सेलेब्स दोनों ही इस प्यारे कपल को पैरेंटहुड की इस नई यात्रा के लिए दिल से बधाई दे रहे हैं।
कटरीना और विक्की की जोड़ी हमेशा से ही फैन्स की फेवरेट रही है, और अब उनके घर आए इस नन्हे मेहमान ने उनके जीवन में एक नई रोशनी भर दी है।
Keywords: Katrina Kaif Baby Boy, Vicky Kaushal Father, Katrina Motherhood, Bollywood Celebrity Baby News

