साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि यह खूबसूरत जोड़ी अगले साल यानी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक शाही पैलेस में शादी के बंधन में बंधने वाली है। हालांकि, इन खबरों पर अब तक न तो रश्मिका और न ही विजय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। लेकिन इस वायरल पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
अक्टूबर 2025 में हुई सगाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अक्टूबर 2025 में सगाई की थी। बताया जा रहा है कि यह एक बेहद निजी समारोह था, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। सूत्रों के अनुसार, यह सगाई 3 अक्टूबर को विजय के हैदराबाद स्थित घर पर हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार यह आयोजन बेहद सरल लेकिन सुरुचिपूर्ण था, जिसने उनके रिश्ते के नए अध्याय की शुरुआत की।
रश्मिका ने दी थी हल्की सी झलक
रश्मिका से हाल ही में उनकी फिल्म थम्मा के प्रमोशनल इवेंट में सगाई को लेकर सवाल किया गया था। मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, “सबको इसके बारे में पता है,” बस, इतना कहने भर से फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई। 9वहीं, विजय की टीम की ओर से भी यह संकेत मिला कि कपल अगले साल शादी के बंधन में बंधेगा।
वायरल हुई थी रिंग वाली फोटो
रश्मिका की सगाई की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पालतू कुत्ते ऑरा के साथ एक वीडियो साझा किया। फैंस ने उनकी उंगली में चमकती हीरे की अंगूठी देख ली जिसे कई लोगों ने विजय की ओर से दी गई सगाई की रिंग माना। उसी दौरान विजय भी आंध्र प्रदेश में श्री सत्य साई बाबा के महा समाधि दर्शन के दौरान अंगूठी पहने नजर आए थे।
सेट से शुरू हुई लव स्टोरी
रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी गीता गोविंदम (2018) और डियर कॉमरेड (2019) के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि वह धीरे-धीरे असल जिंदगी में भी रिश्ते में बदल गई। अब, सालों बाद, दोनों के शादी करने की खबर ने फैंस को बेहद खुश कर दिया है।
रश्मिका की पिछली सगाई
गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना की पहले 2017 में अभिनेता रक्षित शेट्टी से सगाई हुई थी, लेकिन यह रिश्ता 2018 में टूट गया था। अब जब खबरें हैं कि वह विजय देवरकोंडा के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हैं, तो फैंस बेसब्री से इस रॉयल वेडिंग का इंतजार कर रहे हैं।
Keywords: Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda, Wedding, Engagement, Udaipur, February 26 2026, South Actors, Geetha Govindam, Dear Comrade, Viral Post, Celebrity Couple

