बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा में जेडीयू के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह विवादों में आ गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने एक बयान दिया, जिसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। कहा जा रहा है कि उन्होंने वोटिंग के दिन किसी नेता को घर में रोकने जैसी बात कही, जिसे विपक्षी दलों ने धमकी और विवादित बयान करार दिया। इस बयान के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है और चुनाव आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है।
चुनाव आयोग की सख्ती
पटना जिला प्रशासन की टीम ने इस मामले की वीडियो फुटेज की जांच की, जिसमें ललन सिंह के विवादित बयान की पुष्टि हुई। इसके बाद पटना के डीएम ने बताया कि जांच पूरी होने पर उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा कानून और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि कोई भी उम्मीदवार या नेता आचार संहिता से ऊपर नहीं है। इस कार्रवाई से आयोग ने यह संदेश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और कानून के तहत होगी।
जिला प्रशासन, पटना द्वारा वीडियो निगरानी टीम के वीडियो फुटेज की जांच की गई। जांचोपरांत इस मामले में श्री ललन सिंह उर्फ श्री राजीव रंजन सिंह के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।@CEOBihar @ECISVEEP pic.twitter.com/NVtIPpE3O8
— District Administration Patna (@dm_patna) November 4, 2025
अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ललन सिंह ने संभाली थी कमान
मोकामा सीट से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह की दुलारचंद यादव हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने वहां चुनावी जिम्मेदारी संभाली। प्रचार के दौरान उन्होंने जनता से कहा, “चिंता मत करें, मैंने कमान संभाल ली है।” अनंत सिंह लंबे समय से मोकामा में प्रभावशाली नेता रहे हैं, और उनकी गैरमौजूदगी में ललन सिंह ने चुनावी प्रचार का केंद्र नीतीश कुमार की सरकार और उसके विकास कार्य बनाए। उन्होंने लोगों को यह दिखाने की कोशिश की कि सरकार की योजनाएं और विकास काम जारी हैं, और चुनाव में उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करना सुरक्षित विकल्प है।
दो चरणों में होंगे बिहार विधानसभा चुनाव
बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसी बीच, ललन सिंह पर FIR दर्ज होने से जेडीयू की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
Keywords: Lalan Singh, Bihar Assembly Election 2025, Election Commission, Anant Singh, Model Code Of Conduct

