बीकानेर-जम्मू तवी साबरमती एक्सप्रेस में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक मामूली विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, सेना का जवान जिग्नेश चौधरी, जो जम्मू के ऊधमपुर में पोस्टेड था, फ़िरोजपुर कैंट से अपने घर साबरमती (गुजरात) लौट रहा था। सफर के दौरान उसने ट्रेन के एसी कोच में अटेंडेंट से चादर मांगी थी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गवाहों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर अटेंडेंट जुबेर मेमन नाराज होकर वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह हाथ में चाकू लेके आया।
जानें पूरी वारदात
बताया जा रहा है कि आरोपी जुबेर मेमन ने गुस्से में जवान को ढूंढ़कर उसके कोच में पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। वारदात इतनी अचानक हुई कि यात्री कुछ समझ ही नहीं पाए। चाकू जवान की पिंडली में गहराई तक घुस गया, जिससे अधिक खून बह गया। साथी यात्रियों ने घायल जवान को बचाने की कोशिश की, लेकिन काफी खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना ट्रेन के एसी कोच थ्री में देर रात करीब 11 बजे हुई।
पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार
घटना की खबर मिलते ही बीकानेर रेलवे पुलिस तुरंत कार्रवाई की और ट्रेन को रोक दिया। जांच में आरोपी की पहचान जुबेर मेमन के रूप में हुई और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण निजी रंजिश नहीं, बल्कि अचानक गुस्सा और बहस का उग्र होना था। जवान का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
Keywords: Bikaner Jammu Tawi Sabarmati Express, Indian Army Jawan Murder, Train Attendant, Railway Police, Train Crime

