- Advertisement -

अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्री हक्कानी की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, कहा- धैर्य की परीक्षा ली तो विनाशकारी प्रतिक्रिया होगी

अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अफगानों के धैर्य की परीक्षा ली गई तो परिणाम विनाशकारी होंगे।

2 Min Read

अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्री खलीफा सिराजुद्दीन हक्कानी ने सोमवार को पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर अफगानों के धैर्य और सहनशीलता की फिर से परीक्षा ली गई, तो उसकी प्रतिक्रिया बेहद विनाशकारी होगी।
हक्कानी ने कहा कि हमारे पास लंबी दूरी की मिसाइलें या भारी हथियार नहीं हैं, लेकिन हमारे संकल्प और इरादे मजबूत हैं। ज़मीनी डिफेंस हमारी प्राथमिकता है, मगर हम आपसी समझ के रास्ते के लिए भी तैयार हैं।

- Advertisement -
Ad image

पाकिस्तान की समस्याओं को अफगानिस्तान से न जोड़ें

एक रिपोर्ट के अनुसार, हक्कानी ने हाल ही में कतर और तुर्किए में हुई बैठकों का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अपनी आंतरिक समस्याओं के लिए अफगानिस्तान को दोष नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, समस्या पाकिस्तान की है, समाधान भी उसके पास होना चाहिए। इसे अफगानिस्तान से जोड़ना गलत है।

सीमा पर बढ़ता तनाव

हाल ही में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर झड़पें हुई थीं। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में एयरस्ट्राइक की और टीटीपी के ठिकानों को निशाना बनाया। इसके जवाब में तालिबान ने स्पिन बोल्दाक–चमन बॉर्डर पर भारी गोलीबारी की, जिसमें 23 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 29 घायल हुए।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव दक्षिण एशिया की स्थिरता के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में हक्कानी का यह बयान दोनों देशों के रिश्तों में और तल्खी ला सकता है।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Afganistan-Pakistan Tension, Sirajuddin Hakkani, Taliban, Afganistan Attack, BorderConflict

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू