Bihar Elections 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के आरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश का मनोबल बढ़ाया, लेकिन कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां इससे खुश नहीं थीं।
पीएम मोदी ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा विस्फोट पाकिस्तान में हुए, लेकिन कांग्रेस के शाही परिवार की रातों की नींद उड़ गई। पाकिस्तान और कांग्रेस के नामदार अभी तक ऑपरेशन सिंदूर के सदमे से उबर नहीं पाए हैं।
PM ने महागठबंधन में ‘भीतरी कलह’ का लगाया आरोप
प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि महागठबंधन में अंदरूनी तनाव और मतभेद बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे से लेकर घोषणापत्र जारी करने तक, दोनों दलों में सहमति नहीं है। “नामांकन वापसी की तारीख से ठीक पहले बंद दरवाजों के पीछे बड़ा खेल हुआ। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि RJD किसी नेता को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे, लेकिन दबाव में उसे मानना पड़ा।
‘जंगल राज बनाम सुशासन’ की बहस
पीएम मोदी ने अपने भाषण में RJD शासन के जंगलराज और NDA सरकार के सुशासन की तुलना की। उन्होंने कहा कि RJD का शासनकाल अपराध, भ्रष्टाचार और अंधविश्वास का प्रतीक था, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और स्थिरता की राह पकड़ी है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार को अंधकार से निकालकर विकास की राह पर लाया है।
विपक्ष घुसपैठियों का संरक्षक-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि वे घुसपैठियों को संरक्षण देते हैं और बिहार के संसाधनों पर बाहरी लोगों को अधिकार देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लालटेन और लाल झंडा देखकर निवेशक बिहार में आने से डरते हैं। पीएम मोदी ने कहा जिन दलों ने पहले उद्योग बंद कराए, वे नए उद्योग नहीं लगा सकते। रोजगार और निवेश केवल एनडीए सरकार ही ला सकती है।
Keywords: PM Modi Bihar Election 2025, Operation Sindoor, Congress RJD Alliance, Narendra Modi Ara Rally, Mahagathbandhan Tensions

