चेन्नई के शास्त्री भवन स्थित ED कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इस ईमेल में दावा किया गया कि आरडीएक्स (RDX) का इस्तेमाल कर ईडी बिल्डिंग को उड़ाया जाएगा।ईमेल के तुरंत बाद केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों ने हाई-लेवल अलर्ट जारी कर दिया है।
ईमेल में KN नेहरू केस का उल्लेख
सूत्रों के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु के मंत्री KN नेहरू से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस का ज़िक्र करता है। ईमेल में दावा किया गया है कि हमला इसी मामले के चलते किया जाएगा। संदेश में “MPL Rao” और “CPI-Mao” जैसे नामों का उल्लेख करते हुए ईडी के कुछ अधिकारियों और ELCOT केस के दस्तावेजों का भी जिक्र किया गया।
KN नेहरू मनी लॉन्ड्रिंग केस क्या है?
ईडी, मंत्री के. एन. नेहरू से जुड़े एक कंपनी के वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। यह जांच मनी लॉन्ड्रिंग और तमिलनाडु कैश-फॉर-जॉब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। ईडी ने इस मामले में 232 पन्नों की रिपोर्ट तमिलनाडु पुलिस को सौंपी थी और आगे की जांच का अनुरोध किया था।
सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
ईमेल प्राप्त होते ही शास्त्री भवन के आसपास सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया। सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और इंटेलिजेंस टीमें परिसर में तैनात हैं।साइबर क्राइम विभाग ने ईमेल की उत्पत्ति का पता लगाने की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, सभी संभावित जोखिमों की निगरानी की जा रही है और कोई भी खतरा हल्के में नहीं लिया जा रहा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा हर धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साइबर टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान कर रही है।
स्थिति नियंत्रण में लेकिन सतर्कता जारी
अभी तक किसी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु की बरामदगी की सूचना नहीं है, लेकिन शास्त्री भवन और ईडी कार्यालय के आसपास सघन तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार ईमेल के तकनीकी ट्रेस और नेटवर्क स्रोतों का विश्लेषण कर रही हैं।
Keywords: ED Chennai Office Bomb Threat, RDX Email Threat Chennai, KN Nehru Money Laundering Case, Shastri Bhavan, Chennai News

