- Advertisement -

लड़के को था कैंसर, लड़की को चाहिए थी किडनी; इस टर्म पर दोनों ने कर ली शादी..जानें पूरी सच्चाई

चीन में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने लोगों की सोच बदल दी। यहां एक महिला ने किडनी पाने के लिए कैंसर पीड़ित व्यक्ति से शादी की, लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि यह सौदेबाज़ी सच्चे प्यार में बदल गई।

4 Min Read

फिल्मों में हम अक्सर देखते हैं कि हीरो-हीरोइन का रिश्ता किसी डील से शुरू होता है और अंत में प्यार में बदल जाता है। लेकिन चीन की एक असल लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शानक्सी ज़िले की 24 साल की वांग शियाओ को यूरेमिया नाम की गंभीर बीमारी थी। डॉक्टरों ने कहा कि बिना किडनी ट्रांसप्लांट के वह एक साल से ज्यादा नहीं जी पाएंगी। परिवार में कोई मैचिंग डोनर नहीं मिला, इसलिए वांग ने एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने ऑनलाइन कैंसर सपोर्ट ग्रुप में शादी का विज्ञापन डाला, जिसमें शर्त थी कि शादी करने वाला व्यक्ति मरने के बाद उसकी किडनी वांग को दे। वांग ने लिखा कि वह उसकी पूरी देखभाल करेंगी, बस उन्हें जीने का मौका चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

वांग और यू की मुलाकात

वांग की पोस्ट का जवाब 27 वर्षीय यू जियानपिंग ने दिया, जो खुद ब्लड कैंसर से पीड़ित था। इलाज की वजह से उसके परिवार की हालत बहुत खराब हो गई थी, मां की मौत हो चुकी थी और पिता ने बेटे के इलाज के लिए घर तक बेच दिया था। यू और वांग ने एक समझौता किया, यू अपनी मौत के बाद अपनी किडनी वांग को देगा, और बदले में वांग उसकी और उसके पिता की देखभाल करेगी। शुरू में यह रिश्ता सिर्फ एक डील था, लेकिन बीमारियों की पीड़ा, संघर्ष और एक-दूसरे की देखभाल ने धीरे-धीरे दोनों के बीच इमोशनल कनेक्शन बना दिया।

सौदे से शुरू हुई मोहब्बत

समय के साथ वांग और यू का रिश्ता और गहरा हो गया। वांग का हंसमुख स्वभाव यू की जिंदगी में नई रोशनी लेकर आया। यू ने भी हर कदम पर उसका साथ दिया। इलाज में मदद की, सूप बनाया और हौसला बढ़ाया। वांग ने हार नहीं मानी और सड़कों पर फूलों के गुलदस्ते बेचने लगी, जिनमें हर गुलदस्ते के साथ एक छोटा कार्ड जुड़ा होता, जिसमे लिखा था “मैं जीना चाहती हूं।” इस इमोशनल अपील ने लोगों के दिलों को छू लिया। समाज के कई लोग आगे आए और दान के जरिए लगभग 5 लाख युआन जुटाए, जिससे यू का बोन मैरो ट्रांसप्लांट संभव हुआ। 2014 तक दोनों की हालत में सुधार हुआ और उनके चेहरे पर उम्मीद की मुस्कान लौट आई।

- Advertisement -
Ad image

मौत से लड़ते हुए मिली नई ज़िंदगी

सबसे बड़ा चमत्कार तब हुआ जब वांग की हालत भी सुधरने लगी। डॉक्टरों ने कहा कि अब उसे बार-बार डायलिसिस की जरूरत नहीं और शायद किडनी ट्रांसप्लांट की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यू का इलाज सफल रहा। फरवरी 2015 में दोनों ने एक छोटे रेस्टोरेंट में शादी की और अपने ‘दूसरे जन्म’ का जश्न मनाया। आज यह कपल शीआन शहर में एक फूलों की दुकान चलाता है। बीमारी और दर्द से शुरू हुई उनकी कहानी अब प्यार, उम्मीद और इंसानियत की मिसाल बन चुकी है। यह दिखाती है कि कभी-कभी सबसे मुश्किल हालातों में भी जिंदगी हमें दूसरा मौका देती है, बस उसे थामने का साहस होना चाहिए।

Keywords: China Love Story, Kidney Transplant, Chinese Couple Love Story, True Love

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू