- Advertisement -

महागठबंधन का ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ जारी… नौकरी, भत्ता और आरक्षण बढ़ाने पर फोकस

महागठबंधन का ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर केंद्रित है। हर परिवार को नौकरी, ₹2500 मासिक भत्ता और आरक्षण बढ़ाने का वादा किया।

2 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर, RJD और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन INDIA ने आज अपना संयुक्त चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसे महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ का नाम दिया है।

- Advertisement -
Ad image

यह घोषणा पत्र मुख्य रूप से युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और आरक्षण की सीमा बढ़ाने पर केंद्रित है। विपक्षी गठबंधन ने अगले पांच सालों के लिए एक ‘स्पष्ट विजन और रोडमैप’ पेश करने का दावा किया है।

तेजस्वी प्रण पत्र की खास बातें –

  • सरकारी नौकरी
  • हर परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की घोषणा को सर्वोच्च प्राथमिकता।
  • महिलाओं को भत्ता
  • ‘माई-बहिन मान योजना’ के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2,500 का भत्ता।
  • जीविका दीदियों को भत्ता
  • जीविका दीदियों को हर महीने ₹2,000 का भत्ता दिया जाएगा।
  • आरक्षण का दायरा
  • सभी वर्गों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाने की घोषणा को प्रमुखता से शामिल किया गया।
  • निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण
  • राज्य के सभी निजी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश में आरक्षण लागू करने का संकल्प।
  • कारीगरों के लिए लाभ
  • नाई, कुम्हार, बढ़ई, लोहार, माली और मोची जैसी मेहनतकश जातियों के लिए ₹5 लाख तक की ब्याज रहित राशि (5 साल के लिए)।
  • पंचायत प्रतिनिधियों के लिए
  • पंचायत प्रतिनिधियों को दोगुना भत्ता और पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन देने का वादा।

महागठबंधन ने यह घोषणा पत्र कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार चुनाव प्रचार शुरू करने से ठीक एक दिन पहले जारी किया है। राहुल गांधी कल (बुधवार) को तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करेंगे, जिससे चुनाव प्रचार को औपचारिक रूप से गति मिलेगी।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Bihar Assembly Election2025, Mahagathbandhan, Tejashwi Pran Patra, Bihar Congress, Pawan Khera

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू