रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हर हफ्ते खिलाड़ियों की रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिलता है। जो कंटेस्टेंट पिछले हफ्ते टॉप पर थे, वे इस हफ्ते बॉटम में पहुंच जाते हैं और जो पीछे रह गए थे, वे अचानक ऊपर आ जाते हैं। इस हफ्ते की पॉपुलैरिटी लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें कई दिलचस्प फेरबदल हुए हैं। आइए जानते हैं कि इस बार कौन सा खिलाड़ी दर्शकों का फेवरेट बना और कौन रहा टॉप 10 में शामिल।
शहबाज बदेशा
घर में अपनी मस्ती और अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले शहबाज बदेशा इस हफ्ते टॉप 10 की लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं। पिछले हफ्ते सलमान खान ने उन्हें बाकी घरवालों को इरिटेट करने के लिए फटकार लगाई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने गेमप्ले में बदलाव लाया है। अब देखना होगा कि आने वाले हफ्तों में उनकी नई रणनीति उन्हें ऊपर पहुंचा पाती है या नहीं।
मृदुल तिवारी
इस हफ्ते के नए कप्तान बनने वाले मृदुल तिवारी ने अपनी मेहनत और शांति भरे स्वभाव से लोगों का दिल जीता है। पॉपुलैरिटी चार्ट में मृदुल ने 9वां स्थान हासिल किया है। धीरे-धीरे उनका गेम मजबूत होता दिख रहा है और संभव है कि अगले हफ्तों में वे टॉप 5 में पहुंच जाएं।
तान्या मित्तल
अपने रईसी किस्सों, साड़ी लुक्स और तीखे कमेंट्स के लिए जानी जाने वाली तान्या मित्तल आठवें पायदान पर हैं। घर के अंदर वे लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि अभी उनका ग्राफ थोड़ा स्थिर है, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद है कि अगले हफ्ते वह और ऊपर चढ़ेंगी।
अशनूर कौर
धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से आगे बढ़ती अशनूर कौर ने इस हफ्ते लिस्ट में 7वीं पोजिशन हासिल की है। अभिषेक बजाज के साथ उनकी बढ़ती बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अशनूर का संयमित और सकारात्मक रवैया उन्हें शो में लंबे समय तक बनाए रख सकता है।
प्रणित मोरे
अपनी हाजिरजवाबी और कॉमिक टाइमिंग से घरवालों का मनोरंजन करने वाले प्रणित मोरे इस हफ्ते नंबर 6 पर हैं। उनकी स्टैंडअप स्टाइल बातचीत और हल्का-फुल्का अंदाज शो को एक अलग रंग देता है। प्रणित को दर्शकों ने इस सीजन के सबसे रिलेवेंट और मजेदार कंटेस्टेंट्स में से एक बताया है।
अमाल मलिक
संगीत की दुनिया से टीवी पर कदम रखने वाले अमाल मलिक को इस हफ्ते 5वें स्थान से संतोष करना पड़ा है। पिछले हफ्ते फरहाना से हुई बहस और उनके कम एक्टिव रहने की वजह से उनकी रेटिंग नीचे गई है। हालांकि अमाल के फैंस का कहना है कि वह जल्द ही अपनी फॉर्म में लौट आएंगे।
गौरव खन्ना
ड्रामा और स्ट्रैटेजी दोनों में एक्टिव रहने वाले गौरव खन्ना इस बार चौथे नंबर पर हैं। वे घर के हर बड़े विवाद और पॉलिटिक्स में अपनी राय रखते हुए दिखते हैं। गौरव लगातार अपने गेम को मजबूत बना रहे हैं और संभव है कि अगले हफ्ते वे टॉप 3 में एंट्री कर लें।
फरहाना भट
इस हफ्ते का सबसे बड़ा सरप्राइज रही फरहाना भट अमाल मलिक और गौरव खन्ना जैसे दिग्गजों को पछाड़कर उन्होंने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। पिछले हफ्ते नीलम का लेटर फाड़ने और अमाल से जोरदार झगड़े के बाद फरहाना चर्चा में रहीं। अपने बेबाक और निडर रवैये से उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
बशीर अली
हर मुद्दे पर खुलकर बोलने वाले बशीर अली इस हफ्ते दूसरे नंबर पर हैं। सही बात पर डटे रहना और गलत को गलत कहना उनकी पहचान बन गई है। दर्शकों को उनका ईमानदार और आत्मविश्वासी रवैया खूब पसंद आ रहा है। अब देखना यह है कि क्या आने वाले हफ्ते में बशीर टॉप पोजिशन हासिल कर पाएंगे।
नंबर वन: अभिषेक बजाज
और आखिरकार इस हफ्ते की पॉपुलैरिटी लिस्ट में बाजी मार ली है अभिषेक बजाज ने हालांकि उन्हें कई बार बिना वजह गुस्सा करने और कम सोचने
के लिए ट्रोल किया गया, लेकिन दर्शकों ने फिर भी उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया है। अपनी पर्सनैलिटी, ऊर्जा और निडर खेल के दम पर अभिषेक ने बाकी सभी 13 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्थान हासिल किया है।
बिग बॉस 19 का यह हफ्ता काफी रोमांचक साबित हुआ है। फरहाना का उभार, अमाल की गिरावट और अभिषेक का टॉप पर पहुंचना दर्शाता है कि शो में हर दिन नया ड्रामा और नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अगले हफ्ते कौन ऊपर जाएगा और कौन नीचे, यह देखना दिलचस्प होगा।
Keywords: Bigg Boss 19 Top 10 Contestants, Bigg Boss 19 Ranking, Farhana Bhat Bigg Boss, Abhishek Bajaj No.1

