- Advertisement -

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 1,000 वनडे रन बनाने वाली बनी दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एकदिवसीय (वनडे) फॉर्मेट में नया इतिहास रच दिया है।

3 Min Read

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एकदिवसीय (वनडे) फॉर्मेट में नया इतिहास रच दिया है। मंधाना एक कैलेंडर ईयर में 1,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक कारनामा महिला विश्व कप 2025 के 13वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए किया। इस मैच में मंधाना ने 66 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। स्मृति मंधाना ने साल 2025 में अब तक कुल 18 वनडे मैच खेले हैं।

- Advertisement -
Ad image

स्मृति मंधाना का कमाल- टॉप-5 की लिस्ट

मंधाना ने इस साल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाली शीर्ष-5 महिला खिलाड़ियों की सूची अब इस प्रकार है-

क्रम संख्याखिलाड़ीदेशवर्षमैचऔसतरन
1स्मृति मंधानाभारत202518*(जारी)1,000*
2बेलिंडा क्लार्कऑस्ट्रेलिया19971680.83970
3लौरा वोल्वार्ड्टइंग्लैंड202218*(करीब 49)882
4डेबोरा हॉकलेन्यूजीलैंड19971662.85880
5एमी सैटरथवेटन्यूजीलैंड20161585.30852

बता दें कि स्मृति मंधाना इस साल आयरलैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 4 शतक लगा चुकी हैं।

- Advertisement -
Ad image

टीम इंडिया के लिए हर हाल में जरूरी जीत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। भारतीय टीम इस विश्व कप में 3 में से 2 मैच जीतकर तीसरे पायदान पर मौजूद है।

टीम इंडिया का प्रदर्शन

टीम इंडिया ने श्रीलंका के विरुद्ध अपना पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 59 रन से जीता था। इसके बाद पाकिस्तान को 88 रन से हराया। हालांकि, भारत को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अपना तीसरा मैच 3 विकेट से गंवाना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 में से 2 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। इस टीम ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 89 रन से हराया, जिसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला बेनतीजा रहा। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मैच में पाकिस्तान को 107 रन से धूल चटाई थी।

टॉप-4 में जगह बनाने की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना बेहद जरुरी है।

Keywords: Smriti Mandhana 1000 Runs 2025, Women’S ODI Records, Women’S World Cup 2025, India Vs Australia Women, Belinda Clark Record

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू