- Advertisement -

तालिबान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री पर विवाद, विपक्ष ने घेरा मोदी सरकार को तो MEA ने दिया ये जवाब

तालिबान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया। जिसके बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोला।

3 Min Read

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, अमीर खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान गुरुवार से भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इसके बाद यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी।

- Advertisement -
Ad image

विरोधी दलों के निशाने पर मोदी सरकार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री पर उठे विवाद के बाद अब विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “मोदी, जब आप किसी सार्वजनिक मंच से महिला पत्रकारों को बाहर किए जाने की अनुमति देते हैं, तो आप देश की हर महिला को यह संदेश देते हैं कि आप उनके हक़ में खड़े होने के लिए बहुत कमजोर हैं। हमारे देश में महिलाओं को हर क्षेत्र में समान भागीदारी का अधिकार है। ऐसे भेदभाव के सामने आपका मौन रहना आपके ‘नारी शक्ति’ जैसे नारों की खोखली हकीकत को उजागर करता है।”

प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान

वहीं, इस मामले पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री @narendramodi जी, कृपया स्पष्ट करें कि भारत दौरे पर आए तालिबान के प्रतिनिधि की प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को हटाए जाने पर आपकी क्या स्थिति है? अगर महिलाओं के अधिकारों को लेकर आपका रुख केवल एक चुनाव से दूसरे चुनाव तक की दिखावटी बात नहीं है, तो फिर भारत जैसे देश जिसकी महिलाएं उसकी रीढ़ और उसकी शान हैं में देश की कुछ सबसे सक्षम महिला पत्रकारों का यह अपमान कैसे होने दिया गया?”

- Advertisement -
Ad image

MEA ने दिया जवाब

महिला पत्रकारों को प्रवेश न मिलने पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं थी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि महिला पत्रकारों को प्रवेश न देने का फैसला MEA का नहीं था।

Keywords: Taliban Government, Amir Khan Muttaqi, Women Journalists, Priyanka Gandhi Vadra

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू