समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट शुक्रवार शाम 6 बजे से ब्लॉक हो गया था। फेसबुक अकाउंट ब्लॉक होने के बाद मामला सियासी रंग लेने लगा था। फेसबुक अकाउंट ब्लॉक होने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी को निशाने पर रखा था और सरकार पर साजिश का आरोप भी लगाया। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने इस मामले से खुद को अलग बताया। बता दें कि शनिवार सुबह अखिलेश यादव का जो फेसबुक अकाउंट ब्लॉक हुआ था अब वो फिर एक्टिव हो गया है।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा था:
देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड करना लोकतंत्र पे हमला है भाजपा की सरकार देश मे आघोषित आपातकाल लगाये है जहां विरोध मे उठने वाली हर आवाज़ को भाजपा दबा देना चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करती रहेंगी। वहीं प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, “अगर अकाउंट बहाल नहीं किया गया तो पार्टी कानूनी विकल्पों पर विचार करेगी।
अकाउंट हुआ फिर से एक्टिव
अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट बंद होने पर अब सभी की नजरें कंपनी के अधिकारिक बयान पर टिकी थी। बता दें कि अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है। मामले को लेकर सरकार ने अपनी निति जाहिर करते हुए कहा कि इसमें सरकार का कोई लेना देना नहीं है। जो भी फैसला लिया गया था वो सभी फेसबुक ने अपने नीतियों के आधार पर लिया था। फ़िलहाल इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी और बीजेपी अब आमने सामने हैं। इस मुद्दे को लेकर सपा नेता लगातार बीजेपी पर जुबानी हमला कर रहे हैं।
Keywords: Samajwadi Party, Social Media Suspension, Government Criticism, Political Clash, India Politics

