मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन FCCI फ्रेम्स 2025 का मंगलवार को भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री से खास बातचीत की, जिसमें फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का असली नायक बताया।
फडणवीस ने की पीएम मोदी की तारीफ
फडणवीस ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में पीएम मोदी ने अपने वादे पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि ‘गरीबी हटाओ’ के नारे वर्षों से लगते रहे, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।
उन्होंने कहा कि भारत ने 5 नाजुक अर्थव्यवस्थाओं से निकलकर अब शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में स्थान बना लिया है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है।
भारत का विकास और भविष्य
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि चाहे तकनीकी क्षेत्र हो या रक्षा उत्पादन भारत दुनिया के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहा है। उन्होंने कहा हम हमेशा से महान होने की कहानियां सुनते आए हैं लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सही रास्ते पर हैं और 2047 तक विकसित भारत बनने का सपना साकार होगा।
मनोरंजन जगत की मशहूर हस्तियां
इस वर्ष FCCI फ्रेम्स का रजत जयंती वर्ष है। 2 दिवसीय इस कार्यक्रम में मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। अक्षय कुमार के अलावा अभिनेता आयुष्मान खुराना भी कार्यक्रम में मौजूद थे, जिन्होंने अपने करियर और आगामी प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की।
Keywords: Devendra Fadnavis PM Modi Praise, FCCI Frames 2025 Maharashtra, Akshay Kumar Interview Devendra Fadnavis, Ayushmann Khurrana FCCI Frames, India Economic Growth PM Modi

