- Advertisement -

Bigg Boss 19: ‘वीकेंड का वार’ में नेहल चुडासमा पर सलमान खान की फटकार, गौहर और मनु पंजाबी ने जताई नाराज़गी

बिग बॉस 19 का हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड काफी तनावपूर्ण रहा, खासकर कंटेस्टेंट्स नेहल चुडासमा, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के लिए।

2 Min Read

बिग बॉस 19 का हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड काफी तनावपूर्ण रहा, खासकर कंटेस्टेंट्स नेहल चुडासमा, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के लिए। इस एपिसोड में सलमान खान ने नेहल चुडासमा को तान्या मित्तल को बार-बार “प्रिविलेज्ड” कहने पर जमकर फटकार लगाई।

- Advertisement -
Ad image

सलमान ने नेहल से कहा आपने खुद के अचीवमेंट्स या स्ट्रगल के बारे में बताया नहीं, और किसी को कोई कद्र नहीं। प्लीज़ बताइए आपने क्या-क्या अचीव किया है, जो ये लोग सात जनम तक अचीव नहीं कर पाएंगे? उन्होंने आगे सवाल किया आपको उसके (तान्या) जीवन से क्या दिक्कत है? आपको अपने जीवन पर ध्यान देना चाहिए।

इस बातचीत के दौरान सलमान ने तान्या की पेजेंट जीत की तुलना नेहल की भागीदारी से की, जिससे दर्शकों में नाराज़गी देखी गई। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इस पूरे सेगमेंट को “अनफेयर” और नेहल के लिए “इन्सल्टिंग” करार दिया।

- Advertisement -
Ad image

बिग बॉस 10 के पूर्व कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि नेहल को टारगेट किया जा रहा है, जो सरासर गलत है। इस वीडियो को बिग-बॉस 7 की विनर गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया और लिखा “Truly felt bad for Nehal.” यानी (वास्तव में नेहल के लिए बुरा लगा।)

नेहल के फैंस और कुछ एक्स-कंटेस्टेंट्स का मानना है कि शो के मेकर्स जानबूझकर नेहल को निशाना बना रहे हैं क्योंकि वह एक मजबूत प्रतियोगी बनकर उभर रही हैं। बहरहाल शो आगे बढ़ रहा है लेकिन इस वीकेंड के बाद फैंस के रिएक्शन लगातार सामने आ रहे हैं देखना ये होगा कि अगले वीकेंड के वार में क्या धमाका होता है।

Keywords: Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar, Salman Khan Nehal Chudasama, Tanya Mittal Bigg Boss, Gauahar Khan Instagram Story

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू